प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सरकार बनते ही वंदे मातरम् को बंद करने का फैसला लिया और अब अपने बचने के रास्ते खोज रही है. उन्होंने हमला जारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में रक्षा सौदे की जानकारी सरकार से ज्यादा बिचौलिए को रहती थीं. खुलासा हुआ है कि इस राजदार (मिशेल) की कांग्रेस के टॉप के नेताओं, मंत्रियों से गहरी पहचान थी. प्रधानमंत्री कार्यालय में कौन सी फाइल कहां जा रही है, इसकी उसको पल प्रतिपल की जानकारी रहती थी.
पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब कांग्रेस के कई राज खुल रहे हैं. हेलीकॉप्टर घोटाले का बिचौलिया, कांग्रेस के भ्रष्टाचार का राजदार मिशेल, जिसको विदेश से यहां लाया गया है, उसकी एक चिट्ठी से खुलासा हुआ है. समझ नहीं आता कि कांग्रेस ने सरकार चलाई है या अपने मिशेल मामा का दरबार चलाया है. उन्होंने कहा कि देश के बजाय बिचौलियों के हितों की रक्षा में जिस-जिस की भूमिका रही है, उनका पूरा हिसाब जांच एजेंसियां और देश की जनता करेगी.
उन्होंने ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए जो भी प्रयास कर रही है, उसका लाभ ओडिशा को भी मिलना चाहिए. लेकिन मुझे इस बात का दुख है कि यहां की सरकार बेटियों से जुड़ी योजनाओं के प्रति गंभीर नहीं है. पीएम मोदी ने ओडिशा के बारीपदा में 3,318 करोड़ रुपए की राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि विकास, सबका विकास, तेज विकास और संपूर्ण विकास- ये केंद्र सरकार के संस्कार हैं. बीते साढ़े 4 साल से सरकार ने ऐसे विकास का रास्ता चुना है, जिस पर नए भारत की भव्य और दिव्य इमारत का निर्माण हो सके.
पीएम मोदी ने कहा रेलवे के साथ-साथ हमारे नेशनल हाईवे भी कनेक्टिविटी का मज़बूत आधार रहे हैं. केंद्र सरकार का ये निरंतर प्रयास है कि गांव से लेकर शहर तक पक्की और अच्छी सड़कों का जाल बिछाया जाए. जब आधुनिक सड़कें होती हैं, बेहतर साफ-सुथरी ट्रेनें होती हैं, हवाई जहाज का किराया कम होता है, तो मध्यम वर्ग के लोगों की ईज ऑफ डूइंग भी बढ़ती है. उन्होंने कहा कि सामान्य मानवी का सिस्टम से संघर्ष कम हो, जिन सुविधाओं का वो हकदार है, वो उसे आसानी से मिलें, सरकारी सेवाओं के लिए उसे दफ्तरों के चक्कर ना लगाने पड़े, इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं और नई व्यवस्थाएं तैयार कर रहे हैं.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More