ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल प्रमुख नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा है कि बीजेडी महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। यह जानकारी न्यूज एजेंसी भाषा ने दी है। इससे पहले मंगलवार को पटनायक ने विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल होने के विषय पर कहा था कि फैसला उनकी पार्टी बाद में करेगी क्योंकि उसे अपने निर्णय को ठोस रूप देने के लिए कुछ वक्त चाहिए।
धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने की मांग को लेकर बीजेडी के धरना में भाग लेते हुए पटनायक ने मंलगवार को आरोप लगाया था कि बीजेपी ने 2014 के अपने चुनाव घोषणा पत्र में इस बारे में वादा करने के बावजूद इस मांग की अनदेखी की। महागठबंधन में शामिल होने के बारे में उनकी पार्टी का रूख पूछे जाने पर पटनायक ने कहा था कि हमें कुछ वक्त लगेगा और इस बारे में विचार करेंगे।
गौरतलब है कि भाजपा ने ओडिशा में अपना आधार बढ़ाने की कोशिश तेज कर दी है जहां 2014 के आम चुनाव में पार्टी ने 21 लोकसभा सीटों में मात्र एक पर जीत हासिल की थी। बीजद ने 20 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। बीजेपी राज्य में 2017 में हुए पंचायत चुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद बीजद को वहां सत्ता से बेदखल करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।
दिलचस्प है कि पिछले साल अगस्त में राज्यसभा के उप सभापति के लिए हुए चुनाव में बीजद के नौ सांसदों ने राजग उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह के समर्थन में वोट डाला था।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More