छत्तीसगढ़ के अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में मंगलवार की सुबह सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया गया। मारे गए नक्सलियों के हथियार भी बरामद किए गए जिनमें एक एक इंसास रायफल और दो 303 रायफल शामिल हैं। जिले के एडिशनल एसपी (नक्सल ऑपरेशन) सलभ सिन्हा ने बताया कि थाना चिंतागुफा और चिंतलनार के बीच करकानगुड़ा के जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। 22 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हुए कोबरा 201 बटालियन (सीआरपीएफ) के जवान उस जगह पर पहुंचे और फायरिंग शुरू की।
नक्सलियों ने भी काउंटर फायरिंग की। करीब 1 घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली मोर्चा छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए। मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने मौके का मुआयना किया तो वहां चार वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद हुए। शवों के साथ ही हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से कुछ अन्य नक्सल सामग्री भी बरामद की गई है। अभी मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई। सुरक्षा बलों की मुठभेड़ स्थल से वापसी हो चुकी है।
बताया जा रहा है नक्सली करकनगुड़ा के जंगल को सेफ जोन मानते हैं और वे यहां बड़ी संख्या मीटिंग के लिए एकत्र हुए थे। सुबह हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए। नक्सलियों की 9,10 और 30 नम्बर कंपनी की सयुक्त टीम यहां मौजूद थी। नक्सली लीडर जगदीश भी मौके पर मौजूद था। मृत नक्सलियों के शवों को हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय लाया गया है। अभी इनकी शिनाख्त की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में कुछ हार्डकोर इनामी नक्सली हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में ही ऑपरेशन 'प्रहार-4' के दौरान सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया था।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More