साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बचाव करते हुए योग गुरु रामदेव ने कहा है कि केवल संदेह के आधार पर सलाखों के पीछे डालकर उनके साथ क्रूरता किया जाना उचित नहीं था . बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि सिर्फ गरीबी और बेरोजगारी नहीं राम और रामराज्य भी अहम मुद्दे हैं. रामदेव ने सोमवार को कहा, 'साध्वी प्रज्ञा को नौ साल तक सश्रम कारावास झेलने को मजबूर होना पड़ा . अगर वह कोई अनुचित बयान देती हैं तो उन्हें टोकने में कोई बुराई नहीं है . लेकिन केवल संदेह के आधार पर जेल में उनके साथ अमानवीय बर्ताव ठीक नहीं था .'
रामदेव साध्वी प्रज्ञा के तत्कालीन एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे पर दिए गए बयान की आलोचना के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे . मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के बाद आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के दौरान करकरे की मृत्यु हो गई थी . अपने आपको किसी भी पार्टी विशेष से संबद्ध न बताते हुए रामदेव ने कहा कि देश वर्तमान में सभी प्रकार की राजनीतिक, आर्थिक और धार्मिक चुनौतियों का सामना कर रहा है . उन्होंने कहा, ' इन चुनौतियों से निपटने के बाद देश 2040 तक विश्व का अगुआ बन जाएगा .' योग गुरू ने यह भी कहा कि यह बात गलत है कि केवल गरीबी और बेरोजगारी ही मुद्दा है . उन्होंने कहा, ' राम और राष्ट्रवाद भी उतने ही महत्वपूर्ण (मुद्दे) हैं .'
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More
अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संय ..Read More
‘त्रिकाल संध्या’ पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्र का एक ऐतिहासिक कविता संग्रह है, ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसम ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चु ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर आनंदमय भारती फाउंडेशन एवं मात्यम फाउंडेशन ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गोल मार्केट स्थित अपने ..Read More
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More