लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 6 मई को मतदान होना है। इस चरण में 126 यानी 19% दागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन पर कोई न कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज है। 95 यानी 14% प्रत्यााशी ऐसे हैं जो गंभीर अपराध के आरोपी हैं। इस चरण में 184 करोड़पति उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और लखनऊ से सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा सबसे अमीर हैं।
पूनम के पास 193 करोड़ रुपए की संपत्ति है। यह बात एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में सामने आई है। एडीआर ने पांचवें चरण में चुनाव लड़ रहे 674 में से 668 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। पांचवें चरण में 6 मई को मतदान होना है। नौ प्रत्याशियों के खिलाफ महिलाओं से जुड़े अपराध के मामले दर्ज हैं।
इनमें दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और महिलाओं के प्रति क्रूरता जैसे मामले शामिल हैं। छह उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने हलफनामे में यह घोषित किया है कि वे आपराधिक मामलों में दोषी पाए जा चुके हैं। तीन उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा चल रहा है। 21 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रयास का आरोप है। पांच उम्मीदवार फिरौती के लिए अपहरण कराने के आरोपी हैं। पांच प्रत्याशियों के खिलाफ नफरतभरे बयान देने का मामला लंबित है।
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More
अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संय ..Read More
‘त्रिकाल संध्या’ पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्र का एक ऐतिहासिक कविता संग्रह है, ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसम ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चु ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर आनंदमय भारती फाउंडेशन एवं मात्यम फाउंडेशन ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गोल मार्केट स्थित अपने ..Read More
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More