कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर जारी नोटिस पर मंगलवार को कहा कि पूरे हिन्दुस्तान को मालूम है कि राहुल गांधी हिन्दुस्तानी हैं. प्रियंका से इस बाबत सवाल किये जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'पूरे हिन्दुस्तान को मालूम है कि राहुल गांधी हिन्दुस्तानी हैं ... उनके सामने पैदा हुआ ... उनके सामने उसकी परवरिश हुई. सबको मालूम है. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता के मामले में मिली शिकायत के आधार पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें नोटिस जारी कर एक पखवाड़े के भीतर इस पर उनका ‘तथ्यात्मक रूख’ पूछा है.
प्रियंका ने यहां एक नुक्कड़ सभा में केंद्र सरकार की 'किसान सम्मान योजना' को 'किसान अपमान योजना' करार दिया. केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 'जहां देखो जनता का आदर नहीं, अपमान हो रहा है. (स्मृति ईरानी) दुनिया भर के मीडिया को बुलाकर जूते बंटवाती हैं. यह दिखाने के लिए कि अमेठी की जनता की ये हालत है कि इनके पास जूते ही नहीं हैं.' प्रियंका ने कहा कि अमेठी की जनता ने कभी भीख नहीं मांगी है.
अगर भीख मांगनी है तो नेता जनता से वोटों की भीख मांगें. उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने कांग्रेस अध्यक्ष और स्थानीय सांसद राहुल गांधी द्वारा शुरू कराई गई परियोजनाओं को बंद कर दिया. प्रियंका बोलीं, 'एनआईएफटी, आईआईआईटी, फूड पार्क, रेल कोच फैक्टरी, सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर... सब बंद करा दिया .'
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More