दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित ने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में नाकाम रहने पर भाजपा और ‘आप’ पर हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि संविधान में संशोधन के बिना दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता है और इसके लिए ‘आप’ को संसद में पूर्ण बहुमत की जरूरत है. उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले अलग अलग इलाकों में प्रचार करते हुए दीक्षित ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के पूर्ण राज्य के मुद्दे पर लोगों को ‘बेवकूफ’ बनाने का आरोप लगाया.
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल करेगी. दीक्षित का मुकाबला प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और ‘आप’ की दिल्ली ईकाई के पूर्व संयोजक दिलीप पांडे से है. उत्तर पूर्व दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के पूर्ण राज्य के मुद्दे पर केजरीवाल लोगों को ‘बेवकूफ’ बना रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ अगर केजरीवाल ने भारत के संविधान को अच्छे से पढ़ा होता और समझा होता तो वह पूर्ण राज्य के मुद्दे पर लोगों से बार-बार झूठ नहीं बोल रहे होते.’’
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग करने का मतलब है भारतीय संविधान की भावना के खिलाफ जाना है और ऐसा लगता है कि केजरीवाल को देश के संविधान के बारे में कुछ जानकारी नहीं है.’’ सत्तारूढ़ ‘आप’ पूर्ण राज्य के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस पर हमला कर रही है. पार्टी ने इसे लोकसभा चुनाव में अहम मुद्दा बनाया है. दीक्षित ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए संविधान में संशोधन करना पड़ेगा जो ‘आप’ संसद में बिना बहुमत के हासिल नहीं कर सकती है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब शासन का मामला आता है तो ‘आप’ और भाजपा एक सिक्के के दो पहलू हो जाते हैं.
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल (DLF) का 14वां संस्करण ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। उत्तर भारत के सबसे भव्य और महाशिवरात्रि आयोजनों ..Read More
कर्णगोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा के तत्वावधान में हिमालय अपार्टमेंट, वसुंधरा, ग़ाज़ियाबाद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 2024 में अपने पहले संस्करण की ज़बरदस्त सफलता के ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत में एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर्स की एक जा ..Read More