भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीटे जाने के विवाद से जुड़े मकान में रहने वाली कुछ महिलाएं सामने आयीं. महिलाओं का कहना है कि यह घटना उनका किराये का घर जबरन खाली कराने की कोशिश में शहरी निकाय के कारिंदों द्वारा उनके साथ की गयी बदसलूकी और छेड़-छाड़ का परिणाम है.
गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के विवादग्रस्त मकान में रहने वाली सपना श्रीवंश (40) ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारा परिवार पिछले 80 साल से किराये के जिस घर में रह रहा है, उसे नगर निगम ने जर्जर बताकर हमें दो दिन के भीतर बाहर निकल जाने का फरमान सुना दिया. हमने घर खाली करने के लिये नगर निगम से थोड़ी मोहलत मांगी थी. लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गयी. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के कारिंदे दल-बल के साथ बृहस्पतिवार को उनके घर में घुसे और उनसे तथा उनके परिवार की कुछ अन्य महिलाओं के साथ बदसलूकी और छेड़-छाड़ की.
श्रीवंश के साथ उनके परिवार की दो अन्य महिलाएं मौजूद थीं. उन्होंने कहा, “मामले की सूचना मिलने पर विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे और उन्होंने नगर निगम कारिंदों की गलत कार्रवाई का विरोध किया. उन्होंने हम महिलाओं की रक्षा के लिये बैट उठाया.” श्रीवंश ने कहा, “हमने बदसलूकी करने वाले नगर निगम कारिंदों के खिलाफ एमजी रोड पुलिस थाने में बृहस्पतिवार को शिकायत की थी. लेकिन पुलिस ने इस शिकायत पर अब तक मामला दर्ज नहीं किया है. एमजी रोड पुलिस थाने के प्रभारी राजेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाओं की शिकायत पर जांच की जा रही है. जांच के बाद उचित कदम उठाया जायेगा.
नगर निगम अधिकारियों ने इन महिलाओं के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गंजी कम्पाउंड क्षेत्र का संबंधित मकान बेहद जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है और इसे खाली करने के लिये पहले भी नोटिस जारी किये जा चुके हैं, लेकिन किरायेदार मकान में जमे हुए हैं. इस बीच, नगर निगम अधिकारी को भाजपा विधायक द्वारा पीटे जाने के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों के संगठनों ने इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. नगर निगम के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर इस घटना के प्रति विरोध जताया.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More