आसिफाबाद के कोमराम में जमीन के विवाद को लेकर टीआरएस विधायक के भाई ने समर्थकों के साथ मिलकर वन-विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान सिरपुर से टीआरएस विधायक कोनेरु कोनप्पा के भाई कृष्णा राव ने एक महिला अफसर को डंडों से पीटा। हमले में फॉरेस्ट रेंज अफसर सी अनीता गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
एसपी मल्ला रेड्डी ने बताया कि विधायक कोनेरु कोनप्पा के भाई कृष्णा राव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। वन विभाग ने बताया कि अनीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विभाग के मुताबिक, अनीता अन्य वन कर्मियों के साथ सरकारी योजना हरिथ हारम के तहत पौधारोपण करने सरासला गांव पहुंची थीं। इसी दौरान विधायक के भाई ने समर्थकों के साथ मिलकर हमला कर दिया। विधायक के भाई का कहना था कि पौधारोपण वाली जमीन उनकी है।
इस दौरान विभाग के अफसरों ने राव को मनाने की भी कोशिश की। लेकिन कृष्णा ने ट्रैक्टर पर खड़ी अनीता पर डंडे से हमला कर दिया। महिला को सिर में गंभीर चोट आई। कृष्णा हाल ही में कोमाराम भीम आसिफाबाद जिला परिषद के उपाध्यक्ष चुने गए। वन विभाग के एक अफसर ने कहा, ‘बगैर यह पूछे कि वन विभाग के अधिकारी यहां क्यों आए, उन्होंने हम पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने यह नहीं देखा कि जिस पर वे हमला कर रहे, वह एक महिला वन अधिकारी है। लाठी और रॉड से लैस हमलावरों ने बगैर बात किए सीधे पीटना शुरू कर दिया। वन विभाग के कर्मी अपनी जमीन पर पौधरोपण करने के लिए गए थे।’
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More