असम में पांच जुलाई तक दिमागी बुखार से मौत के कुल 49 मामले सामने आए हैं जबकि 190 लोग इससे पीड़ित हैं। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरमा ने कहा कि कोकराझार को छोड़कर राज्य के सभी जिले बीमारी की चपेट में हैं और स्थिति से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी नेटवर्क के सुझाव के आधार पर रक्त के नमूने एकत्र करने का निर्देश दिया गया है।
सरमा ने बताया, 'राज्य सरकार ने संदिग्ध लोगों को जिला अस्पताल ले जाने के लिए निशुल्क परिवहन की व्यवस्था की है। इसके अलावा जापानी इन्सेफलाइटिस (जेई) और अक्यूट इन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के लिए गहन चिकित्सा इकाइयों तथा वॉर्डों में बेड आरक्षित किए गए हैं।' उन्होंने कहा, 'सरकार मरीजों की जांच और इलाज का खर्च उठाएगी।' इसके अलावा भी राज्य सरकार ने रोग से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More