उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 13,594 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश कर दिया है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, स्मार्ट सिटी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य, कर्मचारी कल्याण और धार्मिक एजेंडे पर पूरा फोकस रहा है।गंगा एक्सप्रेस वे के लिए 1500 करोड़ रुपये देने का एलान किया गया है। इसके अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को आगे बढ़ाने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।
बजट में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए 1150 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। वहीं, अयोध्या में मेडिकल कॉलेज के लिए पांच करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। राजकीय उद्यान गोरखपुर के लिए 47 लाख रुपये देने का एलान किया गया है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य व सिंचाई के लिए भी प्रावधान किया गया है। बजट में चार कृषि विश्वविद्यालयों के लिए धन का प्रावधान करने के साथ ही पूर्वांचल पर खास ध्यान दिया गया है।
स्मार्ट सिटी विकसित करने सहित इन कार्यों के लिए इतने धन का हुआ प्रावधान
- मेरठ, गाजियाबाद, अयोध्या, फिरोजाबाद, गोरखपुर, मथुरा एवं शाहजहांपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 175 करोड़ रुपये का प्रावधान।
- प्रदेश के नगरीय निकायों की सीवरेज एवं जल निकासी के अन्तर्गत स्वीकृत कार्यों को पूरा करने के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।
- प्रदेश के अमृत योजना से आच्छादित 53 जिलों के अतिरिक्त अवशेष 22 जिला मुख्यालयों में पाथ-वे, बेंच, प्रसाधन, जिम, पेयजल, योग एवं बाल-क्रीड़ा क्षेत्र विकसित करने के लिए 60 करोड़ रुपये का प्रावधान।
- गोरखपुर में चिड़िया घर निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More