आइआरसीटीसी घोटाला मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को झटका लगा है. साथ ही उनके पिता लालू यादव समेत अन्य आरोपितों को भी अदालत से राहत नहीं मिली है. अदालत ने साफ कर दिया है कि सीबीआई और ईडी के मामले अलग-अलग चलेंगे. मामले की सुनवाई अब 31 जुलाई को होगी. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, उनके पिता लालू प्रसाद समेत अन्य आरोपितों की याचिका पर राहत देने से इनकार करते हुए निबटारा कर दिया.
मालूम हो कि तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव, पीसी गुप्ता, सरला गुप्ता समेत अन्य ने याचिका दाखिल कर कहा था कि जब तक आरोप तय नहीं होते हैं, तब तक ईडी इस मामले में आरोपों पर बहस ना करे. मालूम हो कि सीबीआई की प्राथमिकी पर ही ईडी ने मामला दर्ज किया था. अदालत ने फैसले में स्पष्ट कर दिया है कि सीबीआई और ईडी के मामले अलग-अलग चलेंगे. मालूम हो कि आईआरसीटीसी घोटाला मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और छोटे बेटे तेजस्वी यादव समेत कई अन्य लोग भी आरोपित हैं. मामले की अगली सुनवाई अब 31 जुलाई को होगी.
क्या है मामला?
आईआरसीटीसी घोटाले में ईडी ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में 25 अगस्त, 2018 को पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कुल 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर करते हुए आरोप लगाया था कि नियमों को ताक पर रखते हुए पद का दुरुपयोग कर पुरी और रांची के दो आईआरसीटीसी के होटलों को पीसी गुप्ता की कंपनी को दे दिया गया. साथ ही कहा गया है कि रांची और पुरी के उन होटलों को लेने के एवज में लालू की पत्नी राबड़ी देवी और बेटा तेजस्वी के नाम पर पीसी गुप्ता ने कंपनी के शेयर ट्रांसफर किये. ईडी ने मामला सीबीआई की प्राथमिकी पर दर्ज किया था.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More