पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गुरुवार को चंबा के भनौता गांव में 3 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भेड़ फार्म का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित हुए कहा कि पहाड़ी गायों का संरक्षण कर उन्हें गौरी ब्रांड के नाम से विकसित किया जाएगा। जल्द ही इन गायों का दूध गौरी मिल्क के नाम से बाजार में उतारा जाएगा। यह भेड़ फार्म 86 बीघा भूमि पर बनेगा और इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। भेड़ फार्म केंद्र में 400 के लगभग भेड़ों को रखने की क्षमता होगी और केंद्र में गद्दी बकरियों को बढ़ावा देने के लिए भी अलग से स्थान बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह केंद्र युवाओं को स्वरोजगार की ओर आकर्षित करने के लिए सराहनीय पहल है। इस भेड़ फार्म केंद्र का निर्माण कार्य भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड करेगा। पशुपालन विभाग ने 90 लाख की प्रथम किस्त उनके नाम जारी कर दी है। जल्द ही पात्र किसानों को अच्छी नस्ल की गाय और भूरा प्रजाति की भैंसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे दूध का उत्पादन बढ़ने के साथ ही अच्छे दाम भी मिलेंगे। पशुपालन विभाग ने 434 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा है, जिससे इस क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, सदर विधायक पवन नैयर, भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर, एसडीएम दीप्ति मंढोत्रा, उपनिदेशक पशुपालन विभाग रवि प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More
डॉ. एससी.देब होमियो रिसर्च लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित द ललित होटल म ..Read More
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More