राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को एक आतंकी गिरोह के भंडाफोड़ की जानकारी दी. एजेंसी ने बताया कि इस गिरोह ने देश में इस्लामिक शासन स्थापित करने के इरादे से आतंकवादी हमला करने की कथित रूप से साजिश रची व इसके लिए धन की व्यवस्था और अन्य तैयारी की. आतंकवाद निरोधक जांच एजेंसी ने इस सिलसिले में शनिवार को तीन आरोपियों के चेन्नई और नागपट्टिनम जिले में स्थित परिसरों पर छापेमारी की. एनआईए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ऐसी विश्वसनीय सूचना मिली थी कि भारत और उसके बाहर रहकर आरोपियों ने आतंकवादी गिरोह अंसारूल्ला बनाकर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रची और उसकी तैयारी की.
उसने कहा, यह भी पता चला है कि आरोपियों और उसके साथियों ने भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने के इरादे से आतंकवादी हमलों की साजिश रची और इसके लिए तैयारी की. उसने कहा कि चेन्नई के निवासी (आरोपी नंबर 1) सैयद बुखारी (तमिलनाडु अंसारूल्ला मामले) , नागपट्टिनम के हसन अली युनुसमारिकार (आरोपी नंबर 2) और मोहम्मद युसुफूद्दीन हरीश मोहम्मद (आरोपी नंबर 3) के खिलाफ नौ जुलाई, 2019 को मामला दर्ज किया गया.
उन पर आपराधिक साजिश, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने समेत भादंसं की विभिन्न धाराओं तथा अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत आतंकवाद संबंधी धाराएं लगायी गयी. चेन्नई में एनआईए ने सैयद मोहम्मद बुखारी के मकान और कार्यालय तथा नागपट्टिनम जिले में हसन अली और हरीश मोहम्मद के मकानों की तलाशी ली. तलाशी के दौरान 15 सिमकार्ड, सात मेमोरी कार्ड, तीन लैपटॉप, पांच हार्डडिस्क, छह पेन ड्राइवर, दो टेबलेट, तीन सीडी/डीवीडी, दस्तावेज, मैगजीन, बैनर, नोटिस, पोस्टर और पुस्तकें बरामद की गयीं. तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More