तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार सुबह से जारी वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां डीएमके उम्मीदवार डीएम कथिर आनंद ने एआईएडीएमके के कैंडिडेट एसी शनमुगम को महज आठ हजार वोटों के अंतर से चुनावी मुकाबले में शिकस्त दी है। बता दें कि 16वें राउंड में डीएमके उम्मीदवार आनंद एआईएडीएमके प्रत्याशी शनमुगम से काफी आगे निकल गए थे।
इस सीट पर चुनावी मैदान में 28 प्रत्याशी थे। वेल्लोर सीट में छह विधानसभा क्षेत्र- वेल्लोर, अनाईकट्टू, किलवैतिनंकुप्पम, गुडियाट्टम, वनियमवाडी और अंबूर हैं। यहां कुल 1,400 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई। 5 अगस्त को हुए चुनाव में करीब 63 पर्सेंट लोगों ने वोट डाले। एआईएडीएमके के चुनाव अभियान का नेतृत्व मुख्यमंत्री ई. के. पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने किया था। वहीं डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने आनंद के अभियान का नेतृत्व किया था।
18 अप्रैल को हुए चुनाव में तमिलनाडु में डीएमके ने 39 में से 37 सीटें जीती थी। इस एक सीट पर डीएमके की जीत के बाद अब राज्य में उसके पास 38 सीट हो गई है। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 353 सीटें जीती है, जबकि यूपीए के पास पहले 91 सीटें थी और अब वेल्लोर की सीट जीतने के बाद उसके बाद 92 सीट हो गई है। वहीं, अन्य के पास 98 सीट हैं।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More