जम्मू-कश्मीर में ईद से पहले हालात काफी हद तक सामान्य हो जाए और आवाम को ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन कुछ बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में जुट गई है। घाटी के लोग ईद पर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से बात कर हाल-चाल जान और मुबारकबाद दे सकें इसके लिए जम्मू कश्मीर में सरकार द्वारा 300 विशेष टेलीफोन बूथ बनाए गए हैं। साथ ही दिल्ली और अलीगढ़ के अलावा देश के अन्य शहरों में रह रहे कश्मीरी छात्रों के लिए परिवार से बात करने और ईद पर बधाई देने के लिए के लिए व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
इसके अलावा प्रशासन की ओर से कहा गया कि जम्मू और कश्मीर में सरकार द्वारा आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण कराया गया है। 65 दिनों के लिए पर्याप्त गेहूं, 55 दिनों के लिए चावल, 17 दिनों के लिए मटन, 1 महीने के लिए पोल्ट्री, 35 दिनों के लिए केरोसीन तेल,1 महीने के लिए एलपीजी और 28 दिनों के लिए डीजल और पेट्रोल स्टॉक किया गया है। कश्मीर डिवीजन के 3697 राशन घाटों में से 3557 राशन घाटों को आम जनता को राशन उपलब्ध कराने के लिए चालू कर दिया गया है। वहीं सब्जियों, एलपीजी, पोल्ट्री, अंडों की डिलीवरी मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों दरवाजे पर सुनिश्चित की जा रही है।
आपको बता दें कि अनुछेच्द 370 को हटाए जाने के तुरंत बाद से ही घाटी में संचार सेवा को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं घाटी के कई इलाकों में कर्फ्यू और धारा 144 भी लगाई गई है। जिससे यहां के घाटी में जीवन की रफ्तार थम सी गई है। हालांकि, सरकार और प्रशासन स्थिति को सामान्य करने के लिए लगातार कोशिशें कर रही हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More
सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More
धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More
भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने स ..Read More