दागी पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद मची खलबली के बीच बिहार में पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए कमर कस चुके डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दागी पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि हटाए जाने का अभियान, अॉपरेशन क्लीन अभी जारी रहेगा। गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि ऑपरेशन क्लीन को अंतिम दौर तक चलाया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय की ओर से तबादलों से लेकर कार्रवाई तक के एक्शन से पुलिसकर्मियों में बढ़ रही नाराजगी पर बोलते हुए डीजीपी ने कहा कि अगर किसी को शिकायत है तो वह हफ्ते में शुक्रवार के दिन सीधे मुझसे और मुख्यालय के बड़े अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रख सकते हैं। लेकिन फेसबुक पर करवाई के खिलाफ अभियान चलाने वाले कि खैर नहीं है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
स्पेशल ब्रांच और इओयू की नजर ऐसे पुलिस कर्मियों पर बनी हुई है, जो दागी हैं। वहीं, पुलिस मुख्यालय ने 400 ऐसे अच्छे पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया है जिनको अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। गुप्तेश्वर पांडे ने दो टूक कहा है कि मुख्यालय हर हालत में दागी पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगा। डीजीपी ने कहा कि इस सरकार का मकसद बिहार में लॉ एंड आर्डर को दुरुस्त करना है और पुलिस मुख्यालय भी उसी दिशा में काम कर रहा है।
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More
अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संय ..Read More
‘त्रिकाल संध्या’ पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्र का एक ऐतिहासिक कविता संग्रह है, ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसम ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चु ..Read More