जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 में बदलाव के बाद सोमवार (19 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की. बताया जा रहा है कि इस दौरान मोदी-ट्रंप के बीच 30 मिनट द्विपक्षीय संबंध और कश्मीर पर चर्चा हुई. इन सबके बीच, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बातचीत पर सवाल उठाए हैं.
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम शुरुआत से ही कह रहे हैं कि कश्मीर एक द्विपक्षीय मामला है. भारत का कश्मीर मामले पर हमेशा ही साफ रुख रहा है. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कॉल करने की क्या जरूरत थी और उन्होंने इसकी शिकायत क्यों की.
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 में बदलाव के बाद पहली बार सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की थी. पीएम मोदी की 'ट्रंप कॉल' से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. मोदी-ट्रंप के बीच 30 मिनट द्विपक्षीय संबंध और कश्मीर पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने कहा- पाक की हरकतों से इलाके में शांति को खतरा है.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More