Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

सनम बैंड के यारी जैम ने जयपुर में रच दी संगीत और दोस्ती की यादगार शाम

By: Dilip Kumar
12/17/2025 6:01:00 PM
जयपुर

ट्राइबवाइब एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस और प्रमोट किए गए हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम, ने 13 दिसंबर 2025 को जयपुर में प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया। पूरे भारत में जबरदस्त सफलता के बाद, इस शो ने भारत के सबसे चहेते पॉप-रॉक बैंड्स में शामिल सनम बैंड के जादू को जयपुर तक पहुंचाया। इस दौरान जयपुर ने दिल को छू लेने वाली धुनों, ऊर्जा से ओतप्रोत प्रदर्शन और दोस्ती की यादगार शाम का आनंद लिया। इस अनोखी शाम ने दोस्ती की भावना और संगीत की ताकत को पूरी तरह से साकार किया। कार्यक्रम के दौरान बने जीवंत माहौल में जहां यार (दोस्त) साथ आए, अपने पसंदीदा गानों पर साथ-साथ गुनगुनाए और अविस्मरणीय यादें बनाईं।

टूर के जयपुर चरण में प्रशसंको की जबरदस्त भीड़ उमड़ी, जिसमें वे ‘गुलाबी आँखें’, ‘लग जा गले’, ‘पहला नशा’, ‘सनम मेन्नू’, ‘ये रातें ये मौसम’, ‘इश्क बुलावां’ जैसे सनम बैंड के चार्ट-टॉपिंग हिट्स के साथ कई अन्य गानों पर झूमते और साथ गाते नजर आए। बैंड ने मेलोडी और इमोशन के अपने सिग्नेचर फ्यूजन के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसने सदाबहार आकर्षण को कंटेम्पररी पॉप-रॉक साउंड के मिलाकर पीढ़ियों को सहजता से जोड़ा। यह अनूठी शाम संगीत, पुरानी यादों और यारी-दोस्ती के पलों से भरी थी, जिससे आगे एक अविस्मरणीय संगीतमय यात्रा का मंच तैयार हो गया।

टूर के बारे में बात करते हुए, सनम द बैंड ने कहा, “जयपुर में यारी जैम के लिए प्रदर्शन करना वास्तव में अविस्मरणीय था। भीड़ से मिली एनर्जी और दोस्तों के बीच बने कनेक्शन हमें याद दिलाते हैं कि हम जो करते हैं वह हमें इतना पसंद क्यों है। यारी जैम लोगों को जोड़ने वाले संगीत का प्रतीक है और आज रात का शो इसी भावना का उत्सव था।”

डायजो इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और पोर्टफोलियो हेड, मार्केटिंग, वरुण कूरीच ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा, “संगीत और दोस्ती हमेशा से हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा के केंद्र में रहे हैं, और ये जुनून भारत के सबसे बड़े ब्रांडेड संगीत आईपी — यारी जैम — के माध्यम से जीवंत हो उठता है। पिछले साल, हम पाँच शहरों में 50,000 से अधिक कंज्यूमर्स को एक साथ लाए थे। इस साल, हम यारी जैम को 15 शहरों में ले जा रहे हैं, जिसमें कलाकारों की एक अविश्वसनीय श्रृंखला शामिल है जो आज की पीढ़ी की आवाज और भावना को दर्शाते हैं, और हम असली यारी के जश्न को जारी रखते हुए 1,00,000 से अधिक कंज्यूमर्स के साथ जुड़ने की उम्मीद करते हैं।”

ट्राइबवाइब एंटरटेनमेंट के फाउंडर और सीईओ, शोवन शाह ने कहा, “जयपुर में सनम बैंड का प्रदर्शन वास्तव में खास था। इस शहर में हमेशा से लाइव म्यूज़िक के लिए एक अनोखा जोश रहा है और यहां के दर्शक ऐसे प्रोग्राम के साथ पूरे जुनून से जुड़ते हैं। हजारों लोगों को एक साथ गाते हुए देखना इस बात की याद दिलाता है कि ट्राइबवाइब में हम जो करते हैं वह क्यों करते हैं। सनम बैंड को परफॉर्म करते हुए और दर्शकों को इतनी गहराई से जुड़ते और गीत गाते हुए देखना किसी जादू से कम नहीं था। इस टूर में हमारा लक्ष्य हर शहर में ठीक इसी तरह के इमोशन और एनर्जी को बनाए रखना है। हमारे लिए वह पल अहम हैं तो संगीत के फीके पड़ जाने के लंबे समय बाद भी लोगों के ज़ेहन में रहते हैं।”

डियाजियो इंडिया के बारे में:

डियाज़ियो इंडिया देश की प्रमुख बेवरेज एल्कोहल कंपनी है और यह ग्लोबल लीडर डियाज़ियो पी.एल.सी. की सहायक कंपनी है। कंपनी जॉनी वॉकर, ब्लैक डॉग, ब्लैक ऐंड व्हाइट, वैट 69, एंटिक्विटी, सिग्नेचर, द सिंगलटन, रॉयल चैलेंज, मैकडॉवेल्स नंबर 1, स्मिरनॉफ, केटल वन, टैन्करे, कैप्टन मॉर्गन और भारत की आर्टिसनल सिंगल माल्ट व्हिस्की गोडावन जैसे प्रीमियम ब्रांडों का निर्माण, बिक्री और वितरण करती है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है। कंपनी में 3,000 से अधिक कर्मचारी, पूरे भारत में 35 विनिर्माण इकाइयाँ, एक सशक्त वितरण तंत्र और एक अत्याधुनिक तकनीकी केंद्र है। भारत में यह यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यू.एस.एल.) के रूप में स्थापित हुई थी और एनएसई तथा बीएसई दोनों पर सूचीबद्ध है। अधिक जानकारी के लिए www.diageoindia.com पर विजिट करें। जानकारी, पहल और सर्वोतम तरीको को शेयर करने के लिए डियाजियो के ग्लोबल रिस्पॉन्सिबल ड्रिंकिंग रिसोर्स http://www.DRINKiQ.com पर विजिट करें।


ट्राइबवाइब एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बारे में:

बुक माई शो की कंपनी ट्राइबवाइब एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड भारत का लीडिंग यूथ व कॉलेज एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है, जो जेन ज़ी के लाइव इवेंट्स के अनुभव को नया स्वरूप दे रहा है। 2019 में स्थापना के बाद से ट्राइबवाइब ने अपने राष्ट्रीय कैंपस एम्बेसडर कार्यक्रम के माध्यम से कॉलेज फेस्टिवल की दुनिया को बदल दिया है। यह 75 से अधिक शहरों के 750 से ज्यादा कॉलेजों के साथ मिलकर संगीत, हास्य और सांस्कृतिक विधाओं में देश के प्रमुख कलाकारों के अविस्मरणीय प्रदर्शन प्रस्तुत करता रहा है। समय के साथ यह एक मल्टी-वर्टिकल मंच के रूप में विकसित हुआ है, जिसमें मल्टी-सिटी आर्टिस्ट टूर्स, ब्रांडेड आइ.पी., कैंपस एक्टिवेशन और इसका प्रमुख जेन ज़ी फेस्टिवल ‘वाइबिन’ शामिल है।

150 से अधिक कलाकारों के रोस्टर और 2,500 से ज्यादा आयोजन (जिनमें 1,500 से अधिक कॉलेज इवेंट शामिल हैं) के सफल निष्पादन के साथ, ट्राइबवाइब आर्टिस्ट और ब्रांड्स को भारत के वाइब्रेंट स्टूडेंट कम्युनिटी से सीधे कनेक्ट करते हुए हर साल 1.5 मिलियन से अधिक विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से इससे जोड़ता है। इसके प्रमुख प्रोजेक्ट्स में वीर दास का ‘माइंडफूल’ टूर, प्रतीक कुहाड़ का 10-सिटी रन, ज़ाकिर खान का 60-सिटी कॉमेटी टूर, तथा आदित्य गढ़वी और नवरात्रि विथ फाल्गुनी पाठक जैसी क्षेत्रीय प्रस्तुतियाँ शामिल हैं।

भारत की लाइव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री जैसे-जैसे महानगरों से आगे बढ़कर टियर 2 और टियर 3 शहरों तक फैल रही है वैसे ही ट्राइबवाइब इन बाजारों में उच्च गुणवत्ता वाले स्थानीय अनुभव विकसित कर रहा है और दर्शकों को उत्कृष्ट लाइव परफॉर्मेंस से जोड़ रहा है। बुक माई शो की क्षमता और विशेषज्ञता के साथ, ट्राइबवाइब देश में यूथ कल्चर, ग्रीनफील्ड मार्केट और मॉर्डन टूरिंग फॉर्मेट को बढ़ावा देते हुए एंटरटेनमेंट की अगली लहर को आगे बढ़ा रहा है।


related topics

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय पात्र कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

6/21/2026 1:21:49 PM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गोल मार्केट स्थित अपने ..Read More

जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा

6/7/2026 10:27:34 PM

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More

अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री मांडविया को सौंपा ज्ञापन

6/7/2026 11:56:43 AM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More

ESDF : पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान पर वैश्विक विमर्श

6/7/2026 10:53:03 AM

इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More

दिल्ली में प्रेस वार्ता : शिक्षा, सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता पर अभाविप का संकल्प

6/4/2026 11:35:21 AM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More

विद्या गौरव सम्मान 2026 कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

5/25/2026 11:52:54 PM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More

महिला कैंसर उपचार में क्रांति, अपोलो एथेना का नया मॉडल

4/28/2026 6:33:22 PM

अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More

स्वदेशी से सशक्त राष्ट्र: भारत मंथन पर्व में उभरी नई दिशा

4/11/2026 12:15:39 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More

जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर ने किया विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन

4/10/2026 4:01:33 PM

जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय पात्र कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

    6/21/2026 1:21:49 PM
    नई दिल्ली
  • मधुमेह लाइलाज नहीं है : डॉ. नित्यानंद दास

    6/17/2026 10:37:28 PM
    नोएडा
  • जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा

    6/7/2026 10:27:34 PM
    गोंडा
  • सुधीर कुमार का कॉलम : जनप्रिय नेता योगी आदित्यनाथ

    6/7/2026 1:27:07 PM
  • अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री मांडविया को सौंपा ज्ञापन

    6/7/2026 11:56:43 AM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED