ZAO ऐप: सेलिब्रिटी के चेहरे को यूजर से कर देता है चेंज

By: Dilip Kumar
9/3/2019 2:53:08 PM
नई दिल्ली

चीनी ऐप ZAO तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऐप की मदद से किसी वीडियो क्लिप में यूजर अपना चेहरा लगा सकता है। जैसे किसी मूवी क्लिप में सेलिब्रिटी की जगह यूजर का चेहरा दिखाई देने लगेगा। ऐप पर एडिटिंग की क्वालिटी इतनी बेहतर है कि ये पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि क्लिप असली है या नकली। हालांकि, कई एक्सपर्ट का कहना है कि इस ऐप से फोन सिक्योरिटी को खतरा हो सकता है।

ZAO ऐप आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। ये यूजर के चेहरे के अलग-अलग पार्ट्स जैसे आंख, नाक और होंठ को ट्रैक करके वीडियो के साथ मैच करता है। फिर वीडियो को रेंडर करके कन्वर्ट कर देता है। ZAO ऐप का पब्लिशर Momo है, जो डेटिंग ऐप मेकर के तौर पर जाना जाता है।


comments