कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। लोकप्रिय अभिनेत्री अदिति पोहनकर ने सिटिजन प्रोमास्टर लिमिटेड एडिशन का अनावरण किया। एफयूजीयू-इंस्पायर्ड कलेक्शन 4 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली के हेलियोस साउथ एक्सटेंशन में पेश किया गया। यह आयोजन ऐतिहासिक महत्व का है क्योंकि 1924 में अपनी पहली घड़ी बनाने वाली कंपनी सिटिजन एक सदी की शानदार सफलता के बाद 100 वीं सालगिरह मना रही है। कुछ नया देने का उत्साह और सटीक काम करने की प्रतिबद्धता कंपनी की पहचान रही है। इसलिए यह अपनी टिकाऊ और स्टाइलिश घडि़यों के साथ अपने उद्योग में अव्वल है। प्रोमास्टर लिमिटेड एडिशन घड़ी लांच कर सिटिजन ने इनोवेशन और रिफाइनमेंट को लेकर अपना समर्पण दर्शाया है। ये घडि़यां खास कर उन लोगों के लिए हैं जो एडवेंचर पसंद करते हैं और घडि़यों से बेजोड़ कार्य प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं।
इस लांच में नई दिल्ली के हाई नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स, मीडिया जगत की हस्तियों और सिटिजन वॉचेस इंडिया के प्रमुख प्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोगों ने भागीदारी की। लांच की शान अदिति पोहनकर ने घड़ी पेश करते हुए अपनी जादुई अदा से लोगों का दिल जीत लिया। अदिति खुद प्रोमास्टर कलेक्शन की तरह बोल्डनेस और एडवेंचर की मिसाल है। उन्होंने बताया कि इस खास मौके पर मौजूद होना मेरे लिए रोमांचक अनुभव है। प्रोमास्टर लिमिटेड एडिशन सिर्फ एक घड़ी नहीं है, यह एक स्टेटमेंट है जिसमें आप स्टाइल, उपयोगिता और सिटिजन की शानदार विरासत एक साथ देखेंगे। इस आयोजन में मेहमानों को अदिति से बात करने का विशेष अवसर मिला। यह आने वाले वर्षों तक उनके लिए यादगार रहेगा। मेहमानों को सिटिजन के आगामी कलेक्शन की एक झलक भी दिखाई गई। उन्हें घड़ी निर्माण में उत्सकृष्टता का सुनहरा भविष्य देखने को मिला।
सिटिजन वाचेस इंडिया के जीएम-सेल्स एवं मार्केटिंग संदीप हेगड़े ने कहा कि हमारे पास इनोवेशन की विरासत है और हम घड़ी के शौकीन लोगों में एडवेंचर की चाहत पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। यह लांच हमारी इसी विरासत और प्रतिबद्धता का सम्मान है। प्रोमास्टर लिमिटेड एडिशन इस हकीकत की मिसाल है कि सिटिजन अपना दायरा बखूबी बढ़ा है। उपस्थित लोगेां की उत्साहवर्धक भागीदारी के संग आयोजन समाप्त हुआ। पूरी दुनिया के घड़ी उद्योग में बतौर लीडर सिटिन की साख और बढ़ गई।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्र ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एक चौंकाने वाला नया स्वास्थ्य संकट उभर रहा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। FNP के सोच-समझकर तैयार किए गए हैम्पर्स के साथ क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। फैबइंडिया ने अपने ‘स्वर्णिम 2025’ क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्राइमलेज़ ने जर्मन डर्मेटोलॉजिकल लेज़र तकनीक क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। माताओं और बच्चों के लिए स्वस्थ शुरुआत को पोषित ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। मानसून गर्मी से राहत तो लाता है, लेकिन इसके साथ ..Read More