झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. झारखंड में अकेले दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे और मुख्यमंत्री का चेहरा रघुवर दास ही होंगे. केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह बात कही है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एजेंडा झारखंड के मंच से बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद फिर से बीजेपी और आजसू साथ आएंगे.
'शिवसेना के उम्मीदवारों को मोदीजी के नाम पर वोट मिले'
न्यूज 18 झारखंड की ओर से गुरुवार को यहां स्टेशन रोड स्थित होटल चाणक्य बीएनआर में आयोजित 'एजेंडा झारखंड' कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र में मैनडेट बीजेपी के पक्ष में था. महाराष्ट्र में शिवसेना के उम्मीदवारों को मोदीजी के नाम पर वोट मिले. शिवसेना ने उसकी डिमांड की जो तय नहीं था और हम इसके लिए तैयार नहीं थे. उन्होंने कहा कि हमने रैलियों ने यह बात कही थी कि बहुमत मिलने पर देवेन्द्र फडनवीस ही सीएम बनेंगे. हमने शिवसेना के साथ सीएम पद को लेकर कोई वादा नहीं किया जो तय नहीं उसकी मांग शिवसेना ने की इसलिए वहां विचारधारा के विपरित सरकार बनी. महाराष्ट्र में हमने अपनी आइडियोलॉजी को अक्षुण्ण रखा. हमने हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश नहीं की, कांग्रेस तो पूरा अस्तबल ही ले गई.
'चाचा-भतीजे की लड़ाई में नहीं हुआ हमारा नुकसान'
महाराष्ट्र प्रकरण से बीजेपी को हुए नुकसान के बारे में अमित शाह ने कहा कि चाचा-भतीजे की लड़ाई में हमारा नुकसान नहीं हुआ. तीनों पार्टियों ने कैंप लगाया, क्योंकि उन्हें विधायकों के बगावत का डर था. महाराष्ट्र में अजित पवार और एऩसीपी के चलते हमारा नुकसान नहीं हुआ. नुकसान हमारे साथी के बदले व्यवहार से हुआ, अगर अजित पवार के साथ भी सरकार चलती तब भी घपले घोटाले के खिलाफ जांच प्रभावित नहीं होता.
'शिवसेना से हमने रिश्ता नहीं तोड़ा'
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि शिवसेना के साथ आगे के रिश्ते को लेकर अभी कुछ नहीं कह सकता. शिवसेना से रिश्ते हमने (BJP) नहीं तोड़े. महाराष्ट्र में हमारे पास जनादेश था. देश की जनता तय करेगी कि महाराष्ट्र में किसकी जीत और किसकी हार हुई. हमें दो बार बहुमत मिला फिर भी हमने गठबंधन नहीं तोड़ा. दो बार पूर्ण बहुमत मिलने के बावजूद बीजेपी ने गठबंधन धर्म निभाया. यूपी, असम और त्रिपुरा में गठबंधन के साथ लड़े और गठबंधन की सरकार बनाई.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More