तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक की हत्या और गैंगरेप मामले में राज्य सरकार के एक मंत्री ने टिप्पणी की है. राज्य में तेलंगाना राष्ट्र समिति की सरकार में गृह मंत्री महमूद अली महमूद ने इस मामले पर विवादित बयान देते हुए कहा कि- 'वह एक डॉक्टर थी.. वह पढ़ी लिखी थी... क्यों नहीं उसने अपनी बहन को फोन किया? उसे 100 नंबर पर पहले कॉल करना चाहिए था.'
गौरतलब है कि गैंग रेप के मामले में हैदराबाद की सायबराबाद थाना पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें दो गाड़ी के ड्राइवर और एक क्लीनर है. आरोपी की पहचान मोहम्मद पाशा, नवीन, केशावुलु और शिवा के तौर पर हुई है. पुलिस ने कहा है कि पहले इन लोगों ने पीड़िता को किडनैप किया और फिर गैंग रेप किया. बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया जाएगा.
वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) 27 वर्षीय पशु चिकित्सक की हत्या का मामला पुलिस के सामने उठाने के लिए एक सदस्य भेज रहा है. एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट किया कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती तब तक एनसीडब्ल्यू ‘कोई कसर नहीं छोड़ेगा’.
पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा है कि हो सकता है कि पीड़िता की स्कूटर को जानबूझ कर पंचर किया गया हो और फिर मदद करने के बहाने रेप किया गया. पीड़िता की बहन ने बताया कि , 'उसने मुझे कॉल किया और कहा कि तुम थोड़ी देर मुझसे बात करती रहो. उसने मुझे पूरी घटना के बारे में बताया फिर कहा कि उसे डर लग रहा है. मुझे लगा कि देर हो गई है इसलिए वो ऐसा कह रही है. मैंने उससे कहा कि तुम टोल बूथ पर जा कर खड़ी हो जाओ. फिर मैंने कहा कि मैं आपको 5 मिनट के बाद कॉल करती हूं.'
उन्होंने बताया कि 'इसके बाद मैंने 15 मिनट के बाद उसे कॉल किया तब तक उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. जब वो घर से जा रही थी तब मैंने देखा था कि उसके मोबाइल में सिर्फ 10 परसेंट चार्जिंग बची थी. तो मुझे लगा कि उसका मोबाइल शायद बंद हो गया होगा. इसके 15 मिनट बाद मैंने फिर से कॉल किया, मोबाइल फिर भी बंद था.'
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More