मोस्ट वॉन्टेड नक्सली कमांडर रमन्ना की मौत हो गई है. रमन्ना की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है. सोमवार को सुकमा-बीजापुर सीमा पर उसका अंतिम संस्कार किया गया. तेलंगाना के कोत्तागुड़म के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुनील दत्त ने रमन्ना की मौत की पुष्टि की है. हालांकि इस संबंध में अभी तक नक्सलियों की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. नक्सली अक्सर अपने बड़े नेताओं की मौत पर बयान जारी करते हैं. तेलंगाना के वारंगल जिले का रहने वाला रमन्ना नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था. उस पर तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने करीब दो करोड़ चालीस लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. अकेले बस्तर पुलिस ने उस पर 40 लाख रुपए का इनाम रखा था.
10 बड़े हमलों का मास्टर माइंड था
बता दें कि रमन्ना बीते एक दशक के दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किए गए दस बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था. इन हमलों में 55 जवान शहीद हुए थे. इनमें अप्रैल 2010 में ताड़मेटला के चिंतलनार गांव में सीआरपीएफ के 76 जवानों की शहादत की घटना, दरभा घाटी में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमले को अंजाम देने में उसका हाथ माना जाता है. बता दें कि रमन्ना की मौत की खबरें पहले भी आती रहीं हैं, जो बाद में गलत पाई गईं.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More