झारखंड विधानसभा के तीसरे चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही चुनाव मैदान में खड़े 309 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। गुरुवार को इस चरण की 17 विधानसभा सीटों के लिए हुई वोटिंग में कुल 62.35 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि विधानसभा चुनाव, 2014 की तुलना में यह 1.67 फीसद कम है। वोटिंग पैटर्न की बात करें तो पिछले दो चरणों की ही तरह इस चरण में भी शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं अधिक मतदान हुआ।
सिल्ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 76.98 तथा रांची में सबसे कम 49.10 फीसद वोटिंग हुई। हालांकि विधानसभा चुनाव 2014 की तुलना में रांची में इस बार 0.47 फीसद अधिक मतदान हुआ। कांके में भी मतदान फीसद बढ़ा है, लेकिन हटिया में इसमें कमी आई है। सिल्ली में सबसे अधिक मतदान होने के बाद भी पिछले विस चुनाव की अपेक्षा मतदान फीसद में आंशिक कमी आई है।
हजारीबाग में 13.54 फीसद कम मतदान
मतदाताओं को जागरूक करने की लाख प्रयासों के बावजूद हजारीबाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढऩे के बजाय 13.54 फीसद घट गया। विधानसभा चुनाव 2014 में कुल 70.72 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इससे इतर इस बार 57.18 फीसद ही वोटिंग हुई।
यहां बढ़ा मतदान प्रतिशत
बरकट्ठा : 0.66, बड़कागांव : 4.42, रामगढ़ : 8.84, खिजरी : 3.65, रांची : 0.47, कांके : 3.02
यहां घटा मतदान प्रतिशत
कोडरमा : 7.73, बरही : 2.97, मांडू : 3.46, हजारीबाग : 13.54, सिमरिया : 2.56, धनवार : 1.96, गोमिया : 2.46, बेरमो : 4.27, ईचागढ़ : 6.58, सिल्ली : 0.68, हटिया : 3.65
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More