हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप करने के चारों आरोपियों के एनकाउंटर का मामला गहराता जा रहा है। तेलंगाना हाई कोर्ट ने एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों को देखते हुए चारों आरोपियों के शवों का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया है। बता दें कि हैदराबाद के गांधी अस्पताल के वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी ने कहा था कि शवों को लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकता है।
इस पर अस्पताल प्रशासन ने अदालत से मांग की थी कि शवों के संबंध में कोई निर्देश दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में चारों आरोपियों की एनकाउंटर में की गई हत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है। इस आयोग में बॉम्बे हाई कोर्ट की रिटायर्ड जज रेखा बलदोटा और सीबीआई के पूर्व निदेशक कार्तिकेयन शामिल हैं। 6 महीने में यह आयोग अपनी रिपोर्ट सौपेंगा।पिछले दिनों हैदराबाद रेप-मर्डर की जांच करने वालों ने दावा किया था कि चार में से दो आरोपी 9 और महिलाओं के साथ भी ऐसा ही कर चुके थे। उनका कहना है कि पूछताछ के दौरान इन दो आरोपियों ने माना था कि उन्होंने इन नौ महिलाओं के साथ रेप करके उन्हें जलाकर मार दिया था। बाद में ये चारों हैदराबाद पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए थे।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More