मिथिला का 'पाग' अंग्रेजी शब्दकोश में दर्ज
By: Dilip Kumar
12/27/2019 4:16:32 PM
मिथिलार शान का प्रतीक 'पाग' जिस पर भारत सरकार ने मिथिला की आन-बान और शान का प्रतीक 'पाग' अब अंग्रेजी शब्दकोश में शामिल कर लिया गया है। मैकमिलन डिक्शनरी ने हाल ही में 'पाग' शब्द को शामिल किया है। मैकमिलन डिक्शनरी में पाग को एक ऐसी टोपी के रूप में बताया गया है जिसे भारत के मिथिला क्षेत्र के लोग पहनते हैं। डिक्शनरी में बताया गया है कि पाग पहनने की सदियों पूर्व की संस्कृति की रक्षा के लिए मिथिलालोक फाउंडेशन द्वारा 'पाग बचाओ' अभियान चलाया गया था।

मिथिला लोक फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. बीरबल झा ने बताया कि मैथिल समुदाय में पाग पहनने की परंपरा अति प्राचीन काल से है और इसे मिथिला की संस्कृति में सम्मान का प्रतीक माना जाता है। प्राचीन काल में पेड़-पौधों की पत्तियों से पाग बनाया जाता था। मैकमिलन डिक्शनरी में पाग को शामिल किए जाने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि उनकी संस्कृति की पहचान से अब अंग्रेजी भाषा के लोग भी अवगत होंगे।