भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 की सीरीज के तीसरे मैच को सुपर ओवर में जीत लिया। उसने न्यूजीलैंड से पहली बार टी-20 सीरीज जीती। टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी 20 ओवर में 179 रन ही बनाए। सुपर ओवर में उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। बुमराह के ओवर में दो चौके और एक छक्का लगा। इसके जबाव में रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने मिलकर 20 रन बना दिए। रोहित ने आखिरी 2 गेंद पर 2 छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने 95 रन की पारी खेली, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने सिर्फ 8 रन ही दिए। उन्होंने आखिरी गेंद पर रॉस टेलर को आउट कर मैच टाई करा दिया।
गुप्टिल-मुनरो ने पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की
मार्टिन गुप्टिल 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कॉलिन मुनरो के साथ पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। गुप्टिल को शार्दुल ने आउट किया। मुनरो (14) को जडेजा ने राहुल के हाथों स्टंप कराया। मिशेल सेंटनर (9) को चहल ने बोल्ड किया। इससे पहले भारत के रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान विराट कोहली ने 38 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए हामिश बेनेट ने 3 विकेट लिए।
कोहली ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
कोहली मैच में 25 रन बनाते ही कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी ने 72 मैच में 37.06 की औसत से 1112 रन बनाए थे। कोहली ने उन्हें 36वें मैच में ही पीछे छोड़ दिया। तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 18 मैच में 38.35 की औसत से 652 रन बनाए।
रोहित ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा किया
रोहित शर्मा 40 गेंद पर 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें बेनेट ने पवेलियन भेजा। रोहित ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक लगाया। यह उनके करियर का 20वां अर्धशतक है। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। रोहित ने इस पारी के दौरान बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए।
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More