कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़े होने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला केरल का है। जहां कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद अपनी जान गंवाने वाले न्यूरोसर्जन को जब कुछ लोग दफना रहे थे, जिसमें डॉक्टर भी शामिल थे। तभी भीड़ ने उनपर हमला कर दिया। संक्रमित डॉक्टर की निजी अस्पताल में रविवार को मौत हो गई थी। पूनमल्ली हाई रोड पर स्थित निजी अस्पताल के प्रमुख 55 वर्षीय डॉक्टर के शव को रविवार रात को किलपौक के पास चेन्नई कॉरपोरेशन के कब्रिस्तान में स्थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि सड़क पर 200 लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
एक डॉक्टर प्रदीप कुमार ने कहा, 'चेन्नई नगर निगम के कर्मचारियों ने सभी व्यवस्थाएं की थीं और हमारे साथ निजी अस्पताल से कब्रिस्तान तक आए थे। हालांकि वहां पहुंचने पर हमने पाया कि लगभग 200 लोग वहां इकट्ठा हो चुके थे और उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर मौजूद थी। निगम अधिकारियों ने कहा कि हमें अन्ना नगर (वेलांगु) में स्थित कब्रिस्तान जाना चाहिए। हम अन्य कब्रिस्तान पर पहुंचे। नियमों के अनुसार कब्रिस्तान में हम बहुत कम लोग मौजूद थे जिसमें डॉक्टर और परिवार के सदस्य शामिल थे।'
उन्होंने घटना को याद करते हुए कहा, 'अचानक वहां भी 50-60 लोग आ गए और उन्होंने हमपर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने हमपर पत्थर फेंके और लाठी से मारना शुरू कर दिया। मौके पर करीब सात से आठ निगम कर्मचारी मौजूद थे। हमें हमले से बचने के लिए घटनास्थल से भागना पड़ा। हम में से बहुत से लोगों के शरीर से खून निकल रहा था। हमलावरों ने अस्पताल की एंबुलेंस के विंडशील्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया। हम उसी वाहन से वापस गए।'
घटना में घायल हुए एंबुलेंस ड्राइवर ने कहा कि गवर्नमेंट किलपौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनके सिर में चार टांके लगाए गए हैं। वहीं अन्य साथी के सिर में भी चोट लगी है और छह टांके लगाए गए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस सुरक्षा में शव को दफनाया गया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More