झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 108 पहुंच गया है। राज्य में 28 और 29 अप्रैल को दो-दो संदिग्धों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, रांची में 26 अप्रैल को 13 और 27 अप्रैल को 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इन दो दिनों में 33 सबसे ज्यादा पॉजिटिव मिलने का रिकॉर्ड बना था। 29 अप्रैल को रांचीवासियों के साथ हिंदपीढ़ी के लोगों ने भी राहत की सांस ली, क्योंकि इस दिन सिर्फ एक ही कोरोना पॉजिटिव हिंदपीढ़ी से मिला।
रांची में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79 जबकि हिंदपीढ़ी में 55 हो गई है। राज्य में अब तक 20 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक राज्य में चार कोरोना से मौत हुई है। वहीं लॉकडाउन फेज-2 के 16वें दिन गुरुवार को राज्य के 10 संक्रमित जिलों में पुलिस सख्ती बरत रही है। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर मनाही है। वहीं, संक्रमित जिलों के लोग भी एतिहात बरत रहे हैं। संक्रमित जिलों के अलावा राज्य के अन्य 14 जिलों में भी पुलिस प्रशासन की सख्ती जारी है। बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को घरों की ओर वापस भेजा जा रहा है। साथ ही दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी जा रही है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More