झारखंड में अब तक 116 कोरोना संक्रमण के केस आ चुके हैं। शनिवार शाम देवघर दो संदिग्ध में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद मरीजों के गांव को पूरी तरह से सील कर करते हुए इलाके को नो एंट्री जोन घोषित कर दिया गया है। दोनों युवक कहां-कहां गए हैं, किससे मिले हैं, इससे जुड़ी पूरी निगरानी और ट्रेसिंग प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है। चिन्हित क्षेत्र के सभी लोगों के भी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। वहीं रविवार दोपहर देवघर के दो मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद उन्हें कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
राज्य सरकार लॉकडाउन फेज 3 के दौरान कोई छूट नहीं देगी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- "हमारे श्रमिक भाई-बहन, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग विभिन्न राज्यों से अपने घर आ रहे हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर झारखण्ड राज्य में अगले 2 हफ्तों तक लॉकडाउन लागू रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में छूट को लेकर दिए गए नए निर्देश फिलहाल झारखण्ड में लागू नहीं होंगे।"
रविवार को एक स्पेशल ट्रेन कोटा से छात्रों को लेकर धनबाद स्टेशन पहुंची। ट्रेन में धनबाद और इसके आसपास के जिलों के छात्र सवार थे। धनबाद स्टेशन पहुंचने के बाद छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बसों तक पहुंचाया गया। बस में भी छात्रों को सोशल डिस्टेंस के तहत बिठाया गया। फिर उन्हें उनके घर भिजवाया गया। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से एतिहातन छात्रों को 14 दिन के होम क्वारैंटाइन में रहने को कहा गया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More