झारखंड में शनिवार को दो कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसमें एक इटकी रांची का है और दूसरा गढ़वा जिले का. इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 217 हो गयी है. जबकि राज्य में एक्टिव मामले 101 हो गये हैं. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने की है. रांची में संक्रमित पायी गयी एक महिला है, जबकि गढ़वा से एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि महिला इटकी की रहने वाली है. कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र से लौटी है और इस समय खेलगांव स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रह रही है. वहीं उसका सैंपल लिया गया था. जिसमें वह पॉजिटिव पायी गयी है. अब उसे रिम्स के कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट किया जायेगा. गढ़वा में मिला संक्रमित भी पुणे महाराष्ट्र से लौटा है. वह गढ़वा के कांडी प्रखंड का रहने वाला है. इस समय वह भी क्वारेंटाइन में है.
शनिवार को दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 217 हो गयी है. इसमें 113 लोग स्वस्थ हो गये हैं. शनिवार को राज्य में 16 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए. राज्यभर में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है. इस प्रकार राज्य में कुल एक्टिव मामले 101 रह गये. शनिवार को सरकार लैब में कुल 1372 सैंपलों की जांच की गयी, इसमें दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले. वहीं, प्राइवेट लैब में 57 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें कोई भी पॉजिटिव मामला नहीं मिला.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More