झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मजदूरों से अपील की है कि को कोई भी अपने गंतव्य की ओर पैदल ना जाए. सरकार उनको घर भेजने की व्यवस्था करेगी. ऐसे लोगों का समूह बनाकर उनकी स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें उनके घर तक पहुंचाया जायेगा. इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश भी दिया है.मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिला के अधिकारी एवं झारखंड पुलिस यह सुनिश्चित करे कि कोई भी व्यक्ति चाहे वो झारखंड का हो या दूसरे राज्य का झारखंड में पैदल अपने गंतव्य की ओर ना जाये. सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ ऐसे सभी लोगों की पूरी देखभाल करते हुए समूह बनाकर उनकी स्वास्थ्य जांच करवाएं और बसों व अन्य बड़े वाहनों द्वारा उनके गंतव्य तक उन्हें सुरक्षित पहुंचाएं.
उन्होंने कहा कि अन्य राज्य के प्रवासियों का भी पूरा ख्याल रखते हुए उन्हें उनके गृह राज्य के नोडल पदाधिकारी से संपर्क कर सुरक्षित भेजने का प्रबंध करें. झारखखंड की सीमा में किसी भी श्रमिक को कोई परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखना हमारा कर्त्तव्य है. ऐसी विपदा की घड़ी में हमे मानवता का परिचय देते हुए संवेदनशील बनना होगा.
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने सभी पुलिस अधीक्षक/ वरीय पुलिस अधीक्षक को अपने उपायुक्तों से समन्वय स्थापित कर निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के औरैया में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो गयी. लॉकडाउन के बीच ये मजदूर एक ट्रक में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे कि औरैया के पास इनकी ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गयी. हुए हादसे में जिन 24 लोगों की मौत हुई है उनमें 7 झारखंड, 4 बंगाल और एक बिहार के रहने वाले थे. बाकी की पहचान की जा रही है.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More