भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'एम्फन' ने 'अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान' का रूप ले लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने आइएमडी के हवाले से जानकारी दी है कि इस तूफान के अगले 12 घंटे में सुपर साइक्लोन में बदलने की संभावना है।
गृह मंत्रालय ने चक्रवाती तूफान 'एम्फन' के सोमवार शाम तक सुपर साइक्लोन में तब्दील होने की जानकारी देते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से यह तूफान बुधवार को टकराएगा। इस दौरान 185 किमी प्रति घंटे तक हवा की गति हो सकती है। चक्रवाती तूफान 'एम्फन' के मद्देनजर मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय के लिए 21 मई तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त ने कहा कि एम्फन आज शाम से कल सुबह तक सुपर साइक्लोन में बदल सकता है। इसका मतलब है कि समुद्र में हवा 230 किलोमीटर प्रति घंटे से चलेगी। उन्होंने आगे बताया कि कल तटीय ओडिशा में मूसलधार बारिश की उम्मीद है। 20 मई को, ओडिशा के उत्तरी जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। भद्रक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर के कुछ हिस्सों में हवा की गति 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी बै। रैपिड रेस्पॉन्स टीम, फायर टीमो, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया (NDRF)को उन जिलों में भेज दिया है, जो इससे प्रभावित हो सकते हैं।
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More
सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More
धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More
भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More