Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

1 जून: नेपाल का खूनी दिन, जानें खास बातें

By: Dilip Kumar
6/1/2020 9:41:19 AM
नई दिल्ली

नेपाल के राजमहल में राजपरिवार के सामूहिक हत्याकांड में रहस्य छुपे हुए हैं. सच क्या था? क्या प्रिंस दीपेंद्र और सिंधिया परिवार की देवयानी के प्रेम संबंध के कारण बढ़ी मां—बेटे की कलह थी इस नरसंहार की वजह? नेपाल के इतिहास में 1 जून 2001 को काला दिन करार दिया जाता है. 17 साल पहले इस रात काठमांडू स्थित नारायणहिति राजमहल में राजपरिवार के 9 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया था. इस हत्याकांड में सबसे चर्चित कहानी यही रही है कि प्रिंस दीपेंद्र ने गोलियों की बौछार कर सबको मार डाला था. हालांकि इस तरह की खबरें भी रहीं कि नेपाल में बड़ी संख्या में लोग इस कहानी पर विश्वास नहीं करते. समय के साथ इस मामले में कई कहानियां सामने आईं और यह हत्याकांड एक पहेली बनकर रह गया.

Theory 1 : प्रिंस दीपेंद्र को मां यानी नेपाल की रानी ऐश्वर्या ने शादी के बारे में बात करने के लिए बुलाया. रानी ऐश्वर्या ने कहा कि वह चाहती हैं कि प्रिंस की शादी हो जाए और इसके लिए वह दुल्हन का चुनाव कर रही हैं. इस पर प्रिंस दीपेंद्र ने कहा कि वह अपनी मर्ज़ी की लड़की से शादी करना चाहता है तो एक पल के लिए रानी ऐश्वर्या का माथा ठनका. रानी ऐश्वर्या ने उस लड़की के बारे में जब पूछा तो प्रिंस के जवाब से नाराज़ होकर साफ शब्दों में इस शादी से इनकार करते हुए चली गईं.

प्रिंस को ऐसा आभास तो था कि उनकी मर्ज़ी पर ऐतराज़ होगा लेकिन इतना सख़्त होगा, यह उम्मीद नहीं थी. प्रिंस ने अपनी मां को मनाने का निश्चय किया और दोबारा बात करने की कोशिश के लिए खुद को तैयार किया. एक दिन फिर प्रिंस अपनी मां के पास पहुंचा और उसने कहा कि वह शादी के बारे में बात करना चाहता है तो रानी ऐश्वर्या ने फिर इनकार करते हुए कहा कि उसके लिए दुल्हन उन्होंने चुन ली है. इस बार प्रिंस दीपेंद्र नाराज़ हो गया और यह बोलकर वहां से चला गया कि वह शादी करेगा तो देवयानी से ही.

मां-बेटे के बीच इस बात को लेकर एक जंग जैसी छिड़ चुकी थी. कुछ वक्त के बाद प्रिंस और मां की बातचीत हुई तो रानी ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होंने जो लड़की प्रिंस के लिए चुनी है वह राजमाता रत्ना की बहन के खानदान की है यानी राजघराने की. एक राजघराने में अगर दुल्हन आएगी तो प्रतिष्ठित राजघराने से ही आएगी. दीपेंद्र ने कहा कि देवयानी भी राजघराने की है लेकिन इस पर रानी ऐश्वर्या बिगड़ गईं और उन्होंने कहा कि उनके घराने की आन बान शान में वह लड़की फिट नहीं होती और दीपेंद्र उसका खयाल मन से निकाल दें.

 इधर, दीपेंद्र जब भी देवयानी से बातचीत करता तो कहता कि वह मां को मनाने की कोशिश कर रहा है. दोनों का प्रेम प्रसंग ठीक चल रहा था और दोनों को उम्मीद थी कि शादी होने की संभावना खत्म नहीं हुई है. इस बीच दीपेंद्र ने अपने देश नेपाल के सुरक्षा विभाग के लिए हथियारों और अन्य उपकरणों की एक डील का प्रस्ताव रखा और अपना सुझाव भी. दीपेंद्र के इस प्रस्ताव को दीपेंद्र के पिता और नेपाल के राजा बीरेंद्र ने दरकिनार करते हुए इससे उलट अपने फैसले को तरजीह दी.

दीपेंद्र को यहां भी मायूसी हाथ लगी. दीपेंद्र और देवयानी का रिश्ता कायम था लेकिन दोनों चिंता में रहने लगे थे कि आगे क्या होगा. दीपेंद्र ने भरोसा दिला रखा था कि वह शादी उसी से करेगा. एक दिन फिर दीपेंद्र ने देवयानी से शादी की बात छेड़ी तो रानी ऐश्वर्या ने कह दिया कि वह जिस सिंधिया खानदान से है, वो पुणे के पेशवाओं की नौकरी करते थे इसलिए वो शाही खानदान के मुकाबले कुछ नहीं हैं. दीपेंद्र ने कहा कि प्रिंस निरंजन की शादी जिस खानदान में तय हुई, तब तो यह नहीं सोचा गया. रानी ऐश्वर्या बिगड़ गईं और दीपेंद्र को तमीज़ से बात करने के लिए कहा.

रानी ऐश्वर्या और प्रिंस दीपेंद्र के बीच कभी अकेले में या कभी परिवार के लोगों के सामने जब भी बात होती तो रानी कहतीं कि शादी जब भी होगी तो उसी से होगी जिसे दुल्हन के रूप में उन्होंने चुना है. दूसरी तरफ, प्रिंस दीपेंद्र भी साफ शब्दों में कह देता कि वह उन्हीं का बेटा है और उन्हीं की तरह ज़िद्दी है, इसलिए शादी तो वह देवयानी से ही करेगा. इसी बीच, दीपेंद्र का राजनीतिक दखल और उसके पिता के फैसले भी एक-दूसरे के उलट ही साबित हो रहे थे.

साल 2001 में जून के महीने का पहला दिन था. दीपेंद्र हर तरफ से मायूस था और जल्द ही कोई फैसला करना चाहता था. इसी दिन राजमहल में फैमिली डिनर का आयोजन था. आज मौका था सबके सामने किसी नतीजे पर पहुंचने का. लेकिन नतीजा निकला कुछ और ही. दीपेंद्र ने शाम से ही नशा करना शुरू कर दिया था और बेकाबू हो गया था. सबकी मौजूदगी में अपनी मां और पिता पर चीखा-चिल्लाया तो कुछ रिश्तेदार उसके कमरे में छोड़ आए.

अपने कमरे में पहुंचने के बाद दीपेंद्र ने देवयानी से फोन पर बात की और उसे कोई इशारा नहीं दिया, बस यही कहा कि अब वह सोने जा रहा है. इसके बाद दीपेंद्र कमरे से निकला तो आर्मी के जवान की तरह और घातक हथियारों से लैस होकर. फिर गैदरिंग हॉल में पहुंचकर धड़ाधड़ गोलियां बरसाते हुए दीपेंद्र ने अपने माता-पिता समेत राजपरिवार के नौ लोगों को मौत के घाट उतार दिया और खुद को भी गोली मार ली. नेपाल के एक प्रतिष्ठित घराने के पशुपति शमशेर जंग बहादुर राणा और उषाराजे सिंधिया की बेटी देवयानी को यह खबर मिली तो उसके पैरों तले से ज़मीन खिसक गई. इस नरसंहार के अगले ही दिन देवयानी ने नेपाल छोड़ दिया और भारत चली आई.

Theory 2 : राजमहल में हुए नरसंहार के 8 साल बाद यानी 2009 में तुल बहादुर शेरचन सामने आया और उसने कहा कि उस हत्याकांड का ज़िम्मेदार वह था. एक रिपोर्टर के साथ मुलाकात में नाटकीय और संदेहास्पद ढंग से शेरचन ने यह खुलासा किया.
Theory 3 : हत्याकांड के समय के दौरान नेपाल के विदेश मंत्री रहे चक्र बासटोला का कहना था कि हत्याकांड के पीछे पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोईराला को भी मारने की साज़िश थी. चक्र के मुताबिक कोईराला की कार पर हमला हुआ था. चक्र ने इसे एक बड़ी साज़िश करार दिया था.

Theory 4 : पेशे से पत्रकार रहे कृष्णा अबिरल ने रक्तकुंड उपन्यास लिखा. कृष्णा ने राजमहल की एक महिला कर्मचारी के साथ इंटरव्यू किए जो रानी की सेविका थी. इस उपन्यास में लिखा गया कि दीपेंद्र के भेस में दो नकाबपोश आदमियों ने गोलियां बरसाईं. ये दो नकाबपोश कौन थे? यह रहस्य अब तक सुलझा नहीं है.

Theory 5 : नेपाल के तत्कालीन राजा बीरेंद्र के छोटे भाई ज्ञानेंद्र उस रात महल में मौजूद नहीं थे. हत्याकांड में बीरेंद्र की तरफ के रिश्तेदार मारे गए लेकिन ज्ञानेंद्र की तरफ के रिश्तेदार बच गए. इसके बाद आरोप लगाया गया कि ज्ञानेंद्र राजा बनना चाहते थे और गद्दी हथियाने के लिए हो सकता है कि षडयंत्र उन्होंने ही रचा हो.
Theory 6 : नेपाल नरेश बीरेंद्र की हत्या के नौ साल बाद नेपाल के पूर्व पैलेस मिलिट्री सेक्रेट्री जनरल बिबेक शाह ने एक किताब लिखी 'माइले देखेको दरबार' (राजमहल, जैसा मैंने देखा) और दावा किया कि निर्मम हत्याकांड के पीछे संभवतः भारत का हाथ था. शाह के अलावा नेपाली नेता पुष्प कमल दहाल ने भी दावा किया था कि इस हत्याकांड की साज़िश रॉ ने रची.
Theory 7 : नारायणहिति राजमहल के परिसर में खतरनाक हथियारों से लैस सुरक्षा गार्ड बड़ी संख्या में मौजूद रहते थे. थ्योरी रही कि उनमें से कोई हत्याकांड के पीछे हो सकता था. इसके अलावा डॉक्टरों पर शक किया गया. सिर में गोली लगने के बाद प्रिंस दीपेंद्र 1 जून 2001 की रात से अस्पताल में तीन दिन कोमा में रहा. 3 दिन बाद मौत हुई लेकिन पोस्टमार्टम नहीं किया गया.

Theory 8 : शाही परिवार की हत्या के वक्त नेपाल राजपरिवार के प्रिंस पारस की भूमिका पर उंगली उठी थी. जब हादसा हुआ राजकुमार पारस शाही महल में मौजूद था लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई. पहले भी कई मामलों में बदनाम पारस के मिज़ाज, करतूतों और अतीत को देखकर पारस पर शक किया गया.

इनके अलावा एक और थ्योरी कुछ वक्त के लिए चर्चा में रही थी, सेल्फ बॉम्बिंग. कहा गया था कि इस हत्याकांड के पीछे मानव बम का धमाका भी हो सकता है. इन तमाम थ्योरीज़ के चलते सच का खुलासा अब तक नहीं हुआ. अलबत्ता कुछ सवाल ज़रूर खड़े होते रहे जैसे इस घटना के बाद भारत ने यह बयान क्यों दिया कि इस घटना में भारत की कोई साज़िश नहीं है? पूरी घटना के दौरान राजमहल के एडीसी अपने कमरे से बाहर क्यों नहीं निकले? नेपाल के राजमहल के सुरक्षाकर्मी गोलियां चलने की आवाज़ों के बावजूद वहां क्यों नहीं पहुंचे? और तमाम थ्योरीज़ पर क्या जांच हुई, क्या नतीजे निकले?


related topics

मेरा स्कूल के दिनों से ही फुटबॉल खेल के प्रति आकर्षण रहा है:अनय मिश्रा

7/16/2026 3:18:50 PM

अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More

ऑल कायस्थ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, समाजसेवा के मिशन को मिलेगा नया विस्तार

7/14/2026 9:22:51 PM

ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More

भारत टेक्स 2026:भारतीय वस्त्र उत्कृष्टता से बुना वैश्विक विकास का तानाबाना

7/14/2026 9:12:02 PM

भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More

देशभक्ति से सराबोर रहा कारगिल समारोह

7/14/2026 9:07:29 PM

कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More

होमियोपैथी दवाओं पर WHO-GMP मानक लागू हों: चंचल चंद्र देब

7/14/2026 9:03:07 PM

डॉ. एससी.देब होमियो रिसर्च लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित द ललित होटल म ..Read More

Logistics Key to Mining Competitiveness: Dr Saraswat

7/10/2026 7:50:51 PM

India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More

BMW ग्रुप इंडिया ने +17% विकास के साथ अब तक की सबसे ज़्यादा बिक्री दर्ज की

7/10/2026 7:45:58 PM

BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More

सैल्यूट तिरंगा ने डॉ. संजय लाभ को सौंपी राष्ट्रीय जिम्मेदारी

7/9/2026 12:39:41 PM

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More

विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा जगत - सरकार की साझेदारी अहम : लाहिड़ी

7/2/2026 3:31:50 PM

शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • मेरा स्कूल के दिनों से ही फुटबॉल खेल के प्रति आकर्षण रहा है:अनय मिश्रा

    7/16/2026 3:18:50 PM
    गाजियाबाद
  • ऑल कायस्थ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, समाजसेवा के मिशन को मिलेगा नया विस्तार

    7/14/2026 9:22:51 PM
    रांची
  • भारत टेक्स 2026:भारतीय वस्त्र उत्कृष्टता से बुना वैश्विक विकास का तानाबाना

    7/14/2026 9:12:02 PM
    नई दिल्ली
  • देशभक्ति से सराबोर रहा कारगिल समारोह

    7/14/2026 9:07:29 PM
    नई दिल्ली
  • होमियोपैथी दवाओं पर WHO-GMP मानक लागू हों: चंचल चंद्र देब

    7/14/2026 9:03:07 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED