सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की आज रिया और शोविक सहित छह आरोपियों को बॉम्बे हाइकोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सभी आरोपियों की 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी. इसी बीच खबर है कि रिया चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाइकोर्ट में जमानत की याचिका फाइल की है, लेकिन अभी इस अर्जी पर सुनवाई नहीं हुई है. उल्लेखनीय है कि एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार किया था जिसके बाद उन्हें 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. एक्ट्रेस अभी मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं. यहां आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका दो बार कोर्ट खारिज कर चुकी है.
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स कनेक्श की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती से कई बार पूछताछ की और 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि यदि रिया चक्रवर्ती मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें करीब दस साल तक की सजा हो सकती है. यदि आपको याद हो तो सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे जिसके बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही थी. हालांकि बाद में जांच सीबीआई को सौंप दी गई.
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच में शामिल होने के लिए उनकी ‘टैलेंट मैनेजर' जया साहा सोमवार को एनसीबी के समक्ष पेश हुईं. ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो' (एनसीबी) ने अभिनेता की पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी और उनकी ‘टैलेंट मैनेजर' जया साहा को सोमवार को एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिये कहा था.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More