जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के कंगन इलाके स्थित डडूरा गांव में छिपे दो आतंकियों को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. मुठभेड़ शुरू होने के कुछ ही देर बाद सुरक्षाबलों ने उन्हें ढेर कर दिया. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के शवों को कब्जे में लेकर हथियारों को भी बरामद कर लिया है. उनके पास से गोला-बारूद, एके राइफल सहित अन्य हथियार बरामद किए गए हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलवामा एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर जहीर नजीर भट उर्फ जहीर टाइगर भी मारा गया है. पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी कामायबी है.
इसके साथ ही आस-पास तलाशी अभियान चलाया गया और जब यह सुनिश्चित हो गया कि इस क्षेत्र में दूसरा कोई आतंकी नहीं है तो इलाके में अभियान को बंद कर दिया है. पिछले लगभग 10 घंटे में घाटी में आतंकी मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है. इससे पहले कुलगाम जिले में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर आई थी. इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. अभी भी इलाके में कई और आतंकियों के छुपे होने की जानकारी है. भारतीय सुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुलगाम के चिंगामा इलाके में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना तैयार कर रहे हैं. खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की एक टीम के साथ इलाके का घेराव किया. सुरक्षाबलों को आता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी.
भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन आतंकियों ने फायरिंग जारी रखी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग की आवाज से लग रहा था कि इलाके में तीन आतंकी हो सकते हैं. दोनों ओर से चली फायरिंग में दो आतंकी मारे गए जबकि एक अन्य आतंकी की तलाश जारी है.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More