पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व राज्यसभा सांसद और तृण मूल कांग्रेस (टीएमसी) के दिग्गज नेता केडी सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में केडी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्टन (पीएमएलए) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
टीएमसी के पूर्व सांसद के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज है। सिंह की कंपनी अल्केमिस्ट इन्फ्रा रियलटी लिमिटेड पर लोगों को करीब 1900 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने सिंह और उनके साथ जुड़े लोगों के परिसरों पर सितंबर, 2019 में तलाशी ली थी। एजेंसी ने यहां से 239 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया था। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार टीएमसी सांसद ने अपनी कंपनियों अलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड और अलकेमिस्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के जरिए हजारों ग्राहकों से निवेश के नाम पर भारी रकम उठाई और ग्राहकों को यह कहकर फुसलाया गया कि उन्हें हाई रिटर्न मिलेगा। इस दौरान उन्हें प्लॉट और फ्लैट्स का भी लालच दिया गया था।
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More
अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संय ..Read More
‘त्रिकाल संध्या’ पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्र का एक ऐतिहासिक कविता संग्रह है, ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसम ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चु ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर आनंदमय भारती फाउंडेशन एवं मात्यम फाउंडेशन ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गोल मार्केट स्थित अपने ..Read More
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More