विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में सियासी घटनाक्रम तेज हो गया है। हाल ही में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ नाराजगी जता चुकीं बीरभूम से सांसद शताब्दी रॉय को पार्टी ने बंगाल यूनिट का वाइस-प्रेसिडेंट बना दिया है। न्यूज एजेंसी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। दो दिन पहले ही शताब्दी ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया के जरिए जताई थी। जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। हालांकि बाद में उन्होंने इससे इनकार किया था।
बंगाली फिल्मों में अभिनय कर चुकी शताब्दी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को संबोधित किया था। उन्होंने लिखा था कि मैं अपने क्षेत्र की जनता से मिलना चाहती हूं, लेकिन ऐसा नहीं कर पा रही हूं। मुझे कुछ कार्यक्रमों में बुलाया ही नहीं जाता। इससे मुझे पीड़ा होती है। मुझे लगता है कि कुछ लोग यह चाहते ही नहीं हैं कि मैं आप लोगों से मिलूं। अगर मुझे कार्यक्रमों की जानकारी ही नहीं दी जाएगी, तो मैं वहां जाऊंगी कैसे? हालांकि शताब्दी ने शुक्रवार देर शाम साफ कर दिया था कि मेरी अभिषेक बनर्जी (ममता के भतीजे) के साथ बात हुई है। उन्होंने मेरे उठाए मुद्दों पर बात की। मैं पार्टी के साथ ही रहूंगी।
TMC में टूट जारी
19 दिसंबर को TMC छोड़ चुके और ममता के खास रहे पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके साथ सांसद सुनील मंडल, पूर्व सांसद दशरथ तिर्की और 10 MLA ने भी भाजपा ज्वाइन की थी। इनमें पांच विधायक तृणमूल कांग्रेस के ही थे। इससे पहले तापसी मंडल, अशोक डिंडा, सुदीप मुखर्जी, सैकत पांजा, शीलभद्र दत्ता, दिपाली बिस्वास, शुक्र मुंडा, श्यांपदा मुखर्जी, बिस्वजीत कुंडू और बानाश्री मैती ने पिछले महीने भाजपा ज्वाइन की थी।
भाई दूज के पावन अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना ..Read More
As Artificial Intelligence becomes an increasingly significant part of the world child ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More