पश्चिम बंगाल में मार्च-अप्रैल महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी सिलसिले में बीजेपी के एक डेलिगेशन ने सोमवार सुबह कोलकाता के पुलिस कमिश्नर सौमेन मित्रा से मुलाकात की और लिखित शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि तीन अधिकारी विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलट्स का दुरुपयोग करने की योजना बना रहे हैं। बीजेपी के राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता के नेतृत्व में डेलिगेशन ने लाल बाजार में स्थित कोलकाता पुलिस हेडक्वार्टर में मित्रा से मुलाकात की।
बीजेपी ने आरोप लगाया कि एक अधिकारी, दो अन्य लोगों की मदद से एक वेल्फेयर एसोसिएशन के नाम का इस्तेमाल करके सभी रैंकों के कर्मियों से आधार और वोटर आईडी कार्ड्स की फोटोकॉपी इकट्ठा कर रहे हैं। बीजेपी ने कहा कि यह पोस्टल बैलट्स को इकट्ठा करने और प्रॉक्सी वोट्स को डालने के लिए किया जा रहा है।
पुलिस कमिश्नर मित्रा से मिलने के बाद दासगुप्ता ने कहा, ''हमने उनसे इन लोगों को निलंबित करने और जांच कराने का आग्रह किया है।" वहीं, बीजेपी की इस शिकायत पर कोलकाता पुलिस की दोपहर दो बजे तक कोई प्रतिक्रिया नहीं सामने आई है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले दिनों चुनाव आयोग ने बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। वहीं, सभी राज्यों की गिनती दो मई को होगी। बंगाल में पहले फेज की वोटिंग 27 मार्च को, दूसरे फेज की वोटिंग एक अप्रैल को, तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को, चौथे चरण का 10 अप्रैल को, पांचवें चरण का 17 अप्रैल को, छठे चरण का 22 अप्रैल को, सातवें चरण का 26 अप्रैल को और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। 2016 में सात चरणों में 4 अप्रैल से 5 मई के बीच पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हुए थे।
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More
डॉ. एससी.देब होमियो रिसर्च लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित द ललित होटल म ..Read More
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More