बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव कराने के चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर चुनौती दी गई है। अधिवक्ता एमएल शर्मा द्वारा दाखिल इस याचिका में आयोग के इस फैसले पर रोक लगाने के निर्देश देने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करता है। याचिका में बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान कथित रूप से धार्मिक नारे (जय श्री राम) लगाए जाने पर सीबीआइ को एफआइआर दर्ज करने के निर्देश देने की मांग भी की गई है क्योंकि इससे सद्भाव बिगड़ रहा है।
बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव कराने के आयोग के फैसले पर राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सवाल उठाया है। चुनाव तारीखों की घोषणा के तुरंत बाद उन्होंने संवाददाता सम्मेलन कर चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के कहने पर ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने वही किया, जो भाजपा ने कहा। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने बंगाली कार्ड भी खेला। कहा कि बंगाल में कोई बंगाली ही राज करेगा।
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More
अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संय ..Read More
‘त्रिकाल संध्या’ पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्र का एक ऐतिहासिक कविता संग्रह है, ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसम ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चु ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर आनंदमय भारती फाउंडेशन एवं मात्यम फाउंडेशन ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गोल मार्केट स्थित अपने ..Read More
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More