बंगाली अभिनेत्री सुरबंती चटर्जी सोमवार को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। सुरबंती चटर्जी ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय व दिलीप घोष सहित कई अन्य की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। बंगाल में इससे पहले भी कई बंगाली अभिनेता व अभिनेत्री भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले टॉलीवुड अभिनेत्री पायल सरकार ने नड्डा की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेत्री पायल सरकार को पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया। पायल टॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने हाल के महीनों में मिर्च 3 और हेचही में काम किया है। पायल सरकार ने साल 2004 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कॉलेज के दिनों से ही टेलीफिल्म्स में काम करना शुरू कर दिया था।
उन्होंने पॉपुलर डायरेक्टर अनुराग बसु की हिंदी सीरियल - लव स्टोरी, वक्त और लेडिज स्पेशल में काम किया है।वह पॉपुलर बांग्ला मैग्जीन ‘उनिश कुरी’ के कवर पेज पर आ चुकी हैं। वह साल 2010 में फिल्म ‘ले चक्का’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का आनंदलोक अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। साल 2016 में वह फिल्म ‘जोमेर राजा दिलो बोर’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए कलाकार अवॉर्ड् जीत चुकी हैं। बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़ रहे हैं। एक दिन पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डींडा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ज्वाइन की थी। चुनाव से पहले भाजपा लगातार अपने खेमे को मजबूत करने में लगी हुई है।
दूसरी ओर, तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस भी लगातार कोशिश में जुटी हुई है। एक दिन पहले ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा है। इससे पहले बांग्ला फिल्म जगत से जुड़े कई हस्तियां को भी तृणमूल कांग्रेस पार्टी में शामिल करवा चुकी है। वहीं, हाल के दिनों में तृणमूल कांग्रेस के कई विधायक, तीन मंत्री व एक सांसद पार्टी भी छोड़ चुके हैं। इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस लगातार डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है। Actor and host of popular
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More
डॉ. एससी.देब होमियो रिसर्च लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित द ललित होटल म ..Read More
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More