फिरोजाबाद से कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट. प्रदेश सरकार के निर्देश पर मलिन बस्तियों के लोगों को उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक करने और विकास कार्य कराने के लिए नगर निगम द्वारा शिविरों का आयोजन शनिवार से शुरू कर दिया गया। उड़ान यूपी के प्रथम दिन रामनगर, छपरिया और हिमायूंपुर में शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कैंपों का शुभारंभ मेयर नूतन राठौर व नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मेयर नूतन राठौर ने लोगों को स्वास्थ्य, बैंकर्स, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही मलिन बस्तियों में स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण-परिवेश का निर्माण करने के लिए जागरूक किया गया।
इस मौके पर नगर निगम एवं कोमल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। शिविर में एक गर्भवती महिला की गोदभराई की गई। अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय, उपनगर आयुक्त संतोष कुमार यादव, महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, दलवीर सिंह, पुष्पा राठौर, अतुल कुमार पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, शिवराज गौतम, दिनेश पाल सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विपिन कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More