फिरोजाबाद से कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट| रिजर्व पुलिस लाइन्स में सोमवार को ग्राम प्रहरी (ग्राम चौकीदार) सम्मान समारोह में चौकीदारों की भूमिका को जहां सराहा गया तो वहीं उनकी हर एक जानकारी से किस तरह बड़ी घटनाओं को रोकने में पुलिस को कामयाबी मिलती है इसके बारे में बताया। चौकीदारों को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने को कहा तो वहीं पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे इनका सम्मान करते हुए पूरा लाभ लें और गांवों में जाते समय इन्हें साथ लेकर चलें। आगामी चुनावों में चौकीदारों को निष्पक्षता से काम करने को भी कहा।
समारोह में पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र नचिकेता झा ने 900 से अधिक चौकीदारों का सम्मान किया। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि चौकीदार पुलिस विभाग की पहली कड़ी हैं। क्षेत्र में होने वाली किसी भी घटना की जानकारी पुलिस को इन्हीं से मिलती है। जिससे क्षेत्र में तुरंत कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को सुदृण बनाया जाता है। उन्होंने जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह तथा एसएसपी अशोक कुमार की मौजूदगी में सभी ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया। उन्हें बैग, सीटी, बेल्ट, आईकार्ड, लाठी इत्यादि आवश्यक सामान वितरित किया। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश कुमार, एसपी ग्रामीण डॉक्टर अखिलेश नारायण, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स, समस्त थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष, पीआरओ,आशु लिपिक तथा जनपद के गणमान्य नागरिक एवं पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उद्यमियों ने दिया सहयोग
एसएसपी ने मंच से कहा कि कार्यक्रम के दौरान शहर के उद्यमियों प्रदीप मित्तल पम्मी और हेमंत अग्रवाल बल्लू ने सहयोग दिया। इसके लिए दोनों उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया।
हर स्तर पर लिया जाए सहयोग
एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि हल्का दरोगा हो या बीट का सिपाही अथवा थाना प्रभारी जब इन चौकीदारों की मदद लेंगे तो काफी हद तक घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। इनके द्वारा सर्दी, गर्मी, बारिश में भी काम किया जाता है और सूचनाएं एकत्रित करके थानों तक पहुंचाई जाती है। इनकी सजगता से गांवों में तमाम बड़ी घटनाएं घटित होने से रुकती हैं तो वहीं तमाम घटनाओं के खुलासे में मदद मिलती है।
चुनाव में महत्वपूर्ण होंगे चौकीदार
डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि समारोह में एक साथ बड़ी संख्या में चौकीदारों को बुलाकर सम्मानित किया है यह अच्छा अवसर है। अब विस चुनाव आने वाले हैं। आपकी भूमिका से प्रशासन को सुदृण होने में मदद मिलेगी, इसलिए अपनी हर सूचना को छोटा या बड़ा हो भी हो उसे जरूर दें।
स्कूलों के बच्चों ने दीं प्रस्तुतियां
चौकीदारों द्वारा गांवों में किस तरह घटनाओं को रोका जाता है, कैसे पुलिस तक सूचना तंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाई जाती है इसको विभिन्न नाटकों के माध्यम से स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किया। एडिफाई स्कूल, सर विलाल स्कूल और एसआरके पीजी कालेज के छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों को लेकर आईजी ने पुरस्कार भी दिया।
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More
डॉ. एससी.देब होमियो रिसर्च लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित द ललित होटल म ..Read More
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More