अलीगढ़ से राजपाल सिंह आर्य की रिपोर्ट। अलीगढ़ थाना सिविल लाइन इलाके में स्थित कलेक्ट्रेट गेट के सामने किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले दर्जनों किसान नई साथा चीनी मिल की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. किसानों की मांग है, कि जब तक उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से लिखित जवाब नहीं मिल जाता, जब तक धरने पर बैठे रहेंगे. बता दें, अलीगढ़ में स्थित साथा चीनी मिल काफी लंबे समय से बन्द पड़ा, जिसकी वजह से गन्ना किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.पश्चिम उत्तर प्रदेश किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष अजीत राघव ने कहा जब तक अलीगढ़ जिले में नई साथा चीनी मिल बनाने का मुख्यमंत्री कार्यालय और गन्ना मंत्री से लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक हम अनिश्चितकालीन धरने पर रहेंगे.
अभी हम कलेक्ट्रेट गेट पर शांतिपूर्वक बैठे हैं और कोई भी जनता के लिए अवरोध पैदा नहीं करेंगे, शांत प्रिय धरना प्रदर्शन चलेगा. हम लोगों ने यहां पर भोजन की व्यवस्था और रात्रि में अगर विश्राम की आवश्यकता पड़ी तो वह भी रहेगा. लेकिन जब तक हमें नया गन्ना मिल नहीं मिलेगा, हम यहां से नही जाएंगे. कलेक्ट्रेट का दरवाजा हमने इसलिए घेर रखा है, क्योंकि सरकार निकम्मी है सरकार सुन नहीं रही, तो हम प्रशासन का दरवाजा नहीं रुकेंगे तो फिर किसका रुकेंगे.भानु किसान मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव शैलेंद्र ने कहा अभी तक चीनी मिल चालू नहीं हुआ है. इसलिए हम यहां पर बैठे हैं, हमारे लिए नए चीनी मिल की घोषणा हो और हम यहां पर अनिश्चितकालीन धरने पर हैं. जब तक हमारी नई चीनी मिल की मांगें नहीं मानी जाती और कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता जब तक हम अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More