अलीगढ़(राजपाल सिंह आर्य)। छर्रा को तहसील बनाओ मांग लगातार तेज होती जा रही है। गुरुवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखें और एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा। जनपद अलीगढ़ में पांच नगर पंचायत है जिसमें छर्रा सबसे बड़ी नगर पंचायत है। छर्रा तहसील बनने की सभी मानकों को पूरा करती है। संसाधनों की बात करे तो छर्रा में प्राइमरी स्कूल से लेकर डिग्री कालेज है। आने-जाने के लिए बस के स्टैंड है, जहां साकरा गंगा घाट से चल कर अलीगढ़ के लिए बस चलती है। यहां जिले की दूसरे नंबर की अनाज मंडी भी है। बिजली घर भी है। छर्रा का बाजार भी काफी बड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह बाबू जी के समय से अतरौली को जिला, छर्रा को तहसील और दादो को नगर पंचायत की मांग चल रही है।
कई बार मांग के बावजूद दुर्भाग्य से छर्रा तहसील बनने से वंचित रह जाता है। तहसील बनने से क्षेत्र के काफी गांव विकसित होंगे और साथ ही क्षेत्र का विकास होगा। दादो छर्रा को लोग सैकिंड बिहार के नाम से बोलते है अर्थात पिछड़ा क्षेत्र। जबकि हालात पहले से काफी सुधरा है। किसान यूनियन के नेता चौधरी नवाब सिंह का कहना है कि छर्रा को तहसील बनाने के लिए काफी लंबे समय से प्रयासरत है।
हमारी मांग के आधार पर शासन ने जिले के जिलाधिकारी से आख्या चाही आज क्षेत्र के सभी व्यापारी वर्ग किसान, मजदूर सभी एक साथ है। छर्रा का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। यहां तक कि कोरोना काल लॉकडाउन में भी इस तरह से बाजार बंद नही रहा। सभी को विकास की जरूरत है। क्षेत्र की जनता व्यापारियों,किसानों और मजदूरों ने शिव मंदिर के हॉल में एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को प्रेषित किया है। उप जिलाधिकारी ने ज्ञापन लेकर कहा कि मैं आपकी भावनाओं से शासन को अवगत कराउंगा।
भाई दूज के पावन अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना ..Read More
As Artificial Intelligence becomes an increasingly significant part of the world child ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More