‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में क्या पुष्पा को दामिनी की मदद से अपना घर वापस मिलेगा?
By: Dilip Kumar
8/20/2022 1:50:07 PM
नई दिल्ली से कुलवंत कौर की रिपोर्ट। सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में ढेर सारे नाटकीय मोड़ ने दर्शकों को इस शो से बांधकर रखा हुआ है। इस शो में पुष्पा पटेल के सामने एक के बाद एक कई बाधायें सामने आ रही हैं। पुष्पा और उसके परिवार को फिलहाल बपुद्रा ने अनुचित तरीके से उनके घर से बाहर निकाल दिया है, और हमें यह देखना बाकी है कि पुष्पा ने दामिनी की बेटी के साथ पहले जो दयालुता दिखाई थी, क्या उसका ईनाम उसे मिलेगा या नहीं। दामिनी पुष्पा और उसके परिवार को ढूंढने के लिए चॉल में आती है, ये सभी चॉल के कोर्टयार्ड में बड़ी ही बुरी स्थिति में रह रहे हैं। उसे अहसास होता है कि अपने मुश्किल हालात के बावजूद, पुष्पा ने निस्वार्थ भाव से दामिनी की बेटी की मदद की और उसे उसका वालट वापस दिलाया। दामिनी आभार जताने के लिए पुष्पा के दर्द को सुनने का फैसला करती है, उससे कानूनी प्रक्रियाओं और डॉक्यूमेंटेशन के बारे में चर्चा करती है। अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए, पुष्पा दामिनी से उसकी रोज की फीस के बारे में पूछती है, और दामिनी का रिस्पॉन्स उसे अचंभित कर देता है क्योंकि उसकी फीस बहुत ज्यादा है। उन दोनों के बीच हुई बातचीत के बाद, पुष्पा सोच में पड़ जाती है कि क्या वह कभी इस केस को जीत पाएगी और अपने घर को वापस पा सकेगी।
क्या दामिनी पुष्पा की मदद करेगी? क्या पुष्पा को उम्मीद की किरण मिलेगी या उसे यह लड़ाई अकेले ही लड़नी होगी?
पुष्पा का किरदार अदा कर रही करुणा पांडे ने कहा, “पुष्पा ने इतनी लड़ाईयों का सामना किया है, लेकिन इन सबके बावजूद उसका जोश अटूट है। आज के समय में बपुद्रा जैसे चालाक लोगों से सामना होना आम है, लेकिन जरूरत के समय में भी पुष्पा की दयालुता दुर्लभ है। क्या पुष्पा के लिए दामिनी की सहानुभूति का कोई फल मिलेगा, यह जानने के लिए शो देखते रहिए।”
मोना सिंह, एडवोकेट दामिनी मेहरा का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, “दामिनी अपने कानूनी ज्ञान और विशेषज्ञता से पुष्पा की मदद कर रही है। मैं आशा करती हूं कि जो भी पुष्पा के जैसी समान स्थिति से गुजर रहा हो, उसे अपने संघर्ष के दौरान एक दामिनी मिले। कानूनी लड़ाईयां सभी के लिए मुश्किल होती हैं, खासतौर से यदि उन्हें फैसले में न्याय नहीं मिलता है। मुझे उम्मीद है कि मेरी भूमिका लोगों को अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करेगी, मैं यह भी कामना करती हूं कि दर्शक हमारे शो पर अपना प्यार बरसाना जारी रखेंगे और इसे पसंद करते रहेंगे।”
देखिए ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, सोमवार से शनिवार, रात 9.30 बजे सिर्फ सोनी सब पर !