संडे के दिन सरस मेले में भारी भीड़, जमकर हुई खरीदारी 

By: Dilip Kumar
11/20/2022 7:08:53 PM

नई दिल्ली। संडे के दिन सरस मेले मे भारी भीड़ देखने को मिली, साथ ही लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। मेले में गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़ समेत सभी स्टॉलों पर जमकर खरीदारी हुई। गुजरात की स्टेट कोऑर्डिनेटर शक्ति ने बताया कि गुजरात से कुल छह स्टॉल इस मेले में लगाए गए हैं। जिसमें तीन हेंडलूम, दो हेंडीक्राफ्ट औऱ एक नेचुरल फूड के स्टॉल हैं। इसमें गुजराती पटोला, कच्छ की इमबोर्डरी किया हुआ सामान। साथ ही उन्होंने बताया कि हॉल नंबर सात में एंट्री करते ही हेंडीक्राफ्ट के स्टॉल नंबर 48पर भारी भीड़ रही। इस स्टॉल पर आप को वुडेन एंड ग्लास के ज्वेलरी व डेकोरेटिव आयटम के सामान उपलब्ध हैं, इसमें नेकलेस, कमरबंद, चोकर महिलाओं को काफी आकर्षित कर रहा है। वहीं, पैचेज भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। वहीं, महाराष्ट्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर गजानन भोंसले ने बताया कि महाराष्ट्र के कुल आठ स्टॉल यहां लगाए गए हैं, जिसमें हेंडीक्राफ्ट, हेंडलूम व नेचुरल फूड के स्टॉल शामिल हैं। नेचुरल फूड के स्टॉल पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। श्री भोंसले ने बताया कि महाराष्ट्र का फेमस कोल्हापुरी चप्पल के स्टॉल नंबर 141 पर लोगों की भीड़ देखने को मिला।

 गुजरात, महाराष्ट्र समेत सरस के सभी स्टॉलों पर भारी भीड़ व खरीदारी हुई

इसके साथ ही थकावट के बाद लोगों ने सरस मेले में चल रहे सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाकर अपनी थकावट को दूर भगाया। सांस्कृतिक संध्या में लोगों ने मैजिक शो का भी आनंद लिया। मैजिक शो ने बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया। कल्चरल प्रोग्राम की रुचि भदौड़िया ने बताया कि आज सांस्कृतिक संध्या में हमलोगों ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश पर आधारित नृत्य-संगीत प्रस्तुत किए। इसमें महाराष्ट्र का गणेश वंदना, महाराष्ट्र का फोक डांस लाबनी, फिशर फोक, कोली डांस, गजल के गाने व उत्तर प्रदेश का सासुर पनिया जैसे नृत्य संगीत की प्रस्तुति हुई। 

ज्ञात हो कि दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 41वें विश्व व्यापार मेले में एक बार फिर परंपरा, क्राफ्ट,कलाएवंसंस्कृति से सराबोर“वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल” थीम के साथ, 14 नवंबर से 27 नवंबर तक प्रसिद्ध सरस आजीविका मेला 2022 का आयोजन प्रगति मैदान स्थित हॉल नंबर 7 (ए, बी, सी) में किया जा रहा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर )द्वारा आयोजित इस सरस आजीविका मेला 2022 मेंग्रामीण भारत की शिल्पकलाओं का मुख्य रूप से प्रदर्शन किया जारहा है। 14 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव में 26 राज्यों के 300 के करीब महिला शिल्पकलाकार, 150 के करीबस्टॉलों पर अपनी अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शनी का प्रदर्शन कर रहे हैं।

 


comments