राष्ट्रीय खनिक एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में 10.66 मिलियन टन उत्पादन के साथ तीसरी तिमाही का अबतक का अपना सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया। एनएमडीसी ने 14.02.2023 को आयोजित अपनी बोर्ड बैठक में इस वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों में 11,816 करोड़ रुपए के टर्न ओवर की सूचना दी। नौ महीनों में कंपनी का कर पूर्व लाभ (पीबीटी) 4351 करोड़ रुपए और नौ महीनों का कर पश्चात लाभ (पीएटी) 3252 करोड़ रुपए है। एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में लौह अयस्क का 10.66 मिलियन टन (एमएनटी) का उत्पादन किया और 9.58 मिलियन टन (एमएनटी) की बिक्री की। पहली तीन तिमाहियों के लिए संचयी उत्पादन और बिक्री के आंकड़े क्रमशः 26.69 मिलियन टन और 25.81 मिलियन टन रहे।
एनएमडीसी ने 3.75 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की। प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुमित देब ने कहा कि लौह और इस्पात उद्योग भारत के बुनियादी ढांचे के विकास की रीढ़ है और इस वर्ष के केंद्रीय बजट में पूंजीगत व्यय बढ़ाने पर जोर देने से घरेलू इस्पात की मांग में वृद्धि मजबूत होगी। लौह अयस्क उत्पादन में वृद्धि और पुनः निवेश के लिए कंपनी की बढ़ती पूंजी के साथ एनएमडीसी मांग को पूरा करने के लिए तैयार है । मैं एनएमडीसी टीम को कंपनी के अब तक के सर्वश्रेष्ठ तीसरी तिमाही के उत्पादन के लिए बधाई देता हूं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More