नई दिल्ली से कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना’ का लाभ अल्पसंख्यक बच्चों से वापस लेने की बात सामने आई है। जिस पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कड़ी आलोचना करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को फिर से इस योजना का लाभ देने की मांग की है। दिल्ली कमेटी के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष जसविंदर सिंह जॉली ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति दिल्ली सरकार का रवैया ठीक नहीं है क्योंकि दिल्ली सरकार ने अल्पसंख्यक समुदायों को ‘जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना’ के लाभार्थियों की सूची से बाहर कर दिया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग सहित आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के बच्चे अभी भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत 6 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को दिल्ली सरकार द्वारा सुनहरे भविष्य के निर्माण हेतु नौकरी के लिए तैयार किया जाता है। इसमें सिविल परीक्षा, मेडिकल, इंजीनियरिंग और बैंकिंग क्षेत्र की नौकरियों की संभावित तैयारी के लिए कोचिंग शामिल है।
सः जॉली ने दावा किया कि दिल्ली सरकार बहुसंख्यकों को खुश करने की नीति पर चल रही है। इसीलिए दिल्ली सरकार ने अल्पसंख्यक समुदायों की कल्याणकारी योजनाओं को शुल्क वापसी योजनाओं से संबंधित समाज कल्याण मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र से बाहर कर दिया है तथा अल्पसंख्यक समुदायों की कल्याणकारी योजनाओं को राजस्व विभाग से जोड़ दिया गया है जिसके चलते अल्पसंख्यक समुदायों के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है। जौली ने दिल्ली के दोनों सिख विधायकों जरनैल सिंह और प्रह्लाद सिंह साहनी को इस अन्याय पर चुप्पी तोड़ने की नसीहत देते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार को इस भेदभाव की मानसिकता से बाहर निकलने की जरूरत है। अंत में उन्होंने कहा कि एक तरफ आम आदमी पार्टी को सिखों के पूरे समर्थन से पंजाब में सरकार बनाने का मौका मिला , वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में सिख बच्चों के साथ कभी पंजाबी भाषा को लेकर तो कभी कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। सरकार के इन गलत व सिख विरोधी फैसलों से समुदाय में काफी रोष है।
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More
डॉ. एससी.देब होमियो रिसर्च लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित द ललित होटल म ..Read More
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More